Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Kitchen: रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में रसोई से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। अगर आप अपनी रसोई में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें।
    Vastu Tips for Kitchen रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का माना गया है महत्व।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है खुशियां।
    3. रसोई घर में नहीं गिरानी चाहिए ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिन्हें अन्न की देवी माना जाता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में भी माना गया है कि रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। रसोई घर में काम करते समय चीजों का गिरना एक आम बात है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का बार-बार गिरना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में रसोई घर में किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

    नमक का गिरना

    माना जाता है की रसोई घर में कभी भी नमक नहीं गिराना चाहिए। नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है। ऐसे में यदि रसोई में बार-बार नमक गिरता है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

    दूध का गिरना

    रसोई में दूध उबालते समय कई बार दूध बाहर निकल कर गिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दूध का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में यदि आपकी रसोई में बार-बार दूध गिर जाता है, तो यह आपको कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखेंगे ये शुभ चीजें, तो नहीं सताएगी धन की कमी

    सरसों का तेल

    हिंदू धर्म में सरसों के तेल को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि रसोई घर में बार-बार सरसों का तेल गिरता है, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, इसकी वजह से व्यक्ति को शनि से संबंधित कई परेशानियों घेर सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें, मिल सकता है बर्बादी को निमंत्रण

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'