Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Shami: शमी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 08:34 AM (IST)

    Vastu Tips सनातन धर्म में शमी का पौधा बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इसे ज्योतिष शास्त्रों में भगवान शनि और धन का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि ...और पढ़ें

    साफ- सुथरी जगह लगाएं शमी का पेड़
    साफ- सुथरी जगह लगाएं शमी का पेड़

    HighLights

    1. शमी का पेड़ भगवान शनि का प्रतीक माना गया है।
    2. शमी के पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।
    3. शमी का पौधा भगवान शंकर को अति प्रिय है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में हर चीजों के पीछे अपनी एक कहानी और महत्व है। ऐसा ही कुछ शमी के पेड़ को लेकर भी है। शमी का पेड़ भगवान शनि का प्रतीक माना गया है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसे बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जिन लोगों के घर में शमी का पौधा लगा होता है, उन्हें कभी किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

    लेकिन शास्त्रों में शमी के पेड़ को लेकर कुछ सावधानियां भी बताई गई हैं, जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें : Shiv Chalisa: इस विशेष दिन करें शिव चालीसा का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    साफ- सुथरी जगह लगाएं शमी का पेड़

    ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि शमी के पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शनि देव नाराज होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भगवान शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसलिए शमी के पौधे को साफ- सुथरी जगह पर लगाएं या उस स्थान के पास सफाई रखें।

    तुलसी के पौधे को रखें दूर

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा भगवान शंकर को अति प्रिय है। इसके साथ ही शिव पूजा में तुलसी वर्जित है। ऐसे में शमी के वृक्ष के पास भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • शमी के पौधे को रोजाना जल अर्पित करें।
    • भूलकर भी शमी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं।
    • शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास लगाना शुभ माना गया है। .
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
    • शमी के पौधे के समक्ष रोजाना तिल के तेल का दीया जलाएं।

    यह भी पढ़ें : Somwar Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।