Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर करें ये दान, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

    Updated: Sat, 17 May 2025 08:00 PM (GMT+05:30)

    वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025) बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इस साल यह पावन व्रत 26 मई को रखा जाएगा। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ करने से सभी ...और पढ़ें

    Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर दान का महत्व।
    Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर दान का महत्व।

    HighLights

    1. वट सावित्री व्रत बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
    2. यह पावन व्रत 26 मई को रखा जाएगा।
    3. इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई (Vat Savitri Vrat 2025) को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

    वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान

    • वस्त्र - वट सावित्री व्रत पर वस्त्रों का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्रों का दान कर सकती हैं। माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • ऋतु फल - इस दिन ऋतु फल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप सुहागिन महिलाओं या किसी जरूरतमंद को ऋतु फल का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
    • शृंगार की सामग्री - वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है, इसलिए इस दिन सौभाग्य से जुड़ी सामग्री जैसे - सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी आदि का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
    • चावल - अनाज का दान हिंदू धर्म में हमेशा से ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आप वट सावित्री व्रत के दिन चावल या अन्य किसी अनाज का दान कर सकती हैं। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होगी और बरकत बनी रहेगी।
    • घी और तेल - घी और तेल का दान भी इस व्रत में शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मंदिर या जरूरतमंदों को घी और तेल दान कर सकती हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।
    • धन - इस दिन धन का दान भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप क्षमता के अनुसार ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दक्षिणा दे सकती हैं। ऐसा करने से व्रत पूर्ण माना जाता है और आर्थिक मुश्किलें दूर होती हैं।

    दान करने का धार्मिक महत्व

    वट सावित्री व्रत पर दान करने का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि इस दिन किए गए दान से न केवल पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए वट सावित्री व्रत पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें।

    यह भी पढ़ें: Shaniwar Daan: शनिवार के दिन इन चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।