Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vidur Niti: अगर चाहते हैं कि कामयाबी चूमे आपके कदम, तो जरूर याद रखें विदुर नीति की ये बातें

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 02:00 PM (IST)

    विदुर नीति जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताती है। यही कारण है कि महाभारत काल में बताई गईं महात्मा विदुर की ये शिक्षाएं आज ...और पढ़ें

    Vidur Niti For Success in hindi

    Vidur Niti For Success in hindi

    HighLights

    1. चाणक्य नीती कि तरह प्रसिद्ध है विदुर नीति

    2. जीवन में अपनाने से खुल जाते हैं सफलता प्राप्ति के द्वार

    3. विदुर के अनुसार, इन लोगों की मिलती है कामयाबी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति की तरह ही विदुर नीति भी लोकप्रिय है, जो आपके लिए सफलता प्राप्ति की राह आसान कर सकती है। उन्होंने अपनी नीति (Vidur Niti) में सफलता प्राप्ति के कई सूत्र बताए गए हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं महात्मा विदुर द्वारा दी गई कुछ ऐसी ही शिक्षाएं।

    इन्हें मिलती है कामयाब

    विदुर जी कहना है कि, जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है और अपने काम को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करता है, उसे जीवन में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करता है, इसलिए  महात्मा विदुर ने मेहनत को ही सफलता की कुंजी बताया है।

    इसके विपरीत, जो व्यक्ति आलसी होता है या अपने काम को कल पर टालता रहता है, वह कभी कामयाबी हासिल नहीं कर सकता। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि कामयाबी आपके कदम चूमे, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।

    vidur i (1)

    किन्हें मिलता है समाज में सम्मान

    विदुर नीति में कहा गया है कि झूठ, धोखे और छल से मिलती सफलता लंबे समय तक नहीं टिकती। वहीं, जो लोग अपने सिद्धांत से नहीं डगमगाते नहीं है ऐसे लोगों को सफलता जरूर मिलती है, चाहे चाहे उस सफलता की चाल धीरे हो। लेकिन ऐसी तरक्की जीवन में स्थायी होती है और व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाती है।

    खबरें और भी

    Vidur Niti i (1)

    इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    विदुर नीति में यह भी बताया गया है कि केवल धन का सही तरीके से प्रबंधन (Wealth management) ही काफी नहीं है, बल्कि आपको उसे बचाने के साथ-साथ सही जगह इस्तेमाल करने की भी समझ होनी चाहिए। जो इंसान बिना सोचे-समझे अपनी मेहनत की कमाई को खर्च कर देता है, उसे भविष्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो व्यक्ति सेविंग करता है या सही जगह पर पैसों की इन्वेस्टमेंट करता है, उसे कभी आगे चलकर पैसों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते।

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है टॉक्सिक लोगों से बचाव का फार्मूला, आप भी जरूर आजमाएं

    यह भी पढ़ें - Mahabharat Katha: सिर्फ दानवीरता ही नहीं, कर्ण की दोस्ती की भी दी जाती है मिसाल, यहां पढ़िए कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।