Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा दोगुना फल

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:55 AM (IST)

    हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का काफी खास मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत करने और भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से स ...और पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2025 एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या अर्पित करना चाहिए?
    Vijaya Ekadashi 2025 एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या अर्पित करना चाहिए?

    HighLights

    1. भगवान विष्णु के लिए समर्पित मानी जाती है एकादशी तिथि।
    2. प्रभु श्रीहरि संग लक्ष्मी जी की पूजा से मिलते हैं शुभ परिणाम।
    3. सोमवार, 24 फरवरी को मनाई जाएगी विजया एकादशी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में विजया एकादशी सोमवार, 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए एक खास तिथि मानी गई है। 

    जरूर अर्पित करें ये चीज

    तुलसी के विष्णु की जी प्रिय माना जाता है, इसलिए इसे विष्णुप्रिया के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में एकादशी पर तुलसी का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन आपको विष्णु जी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करने चाहिए, ताकि आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

    प्रसन्न होंगे प्रभु श्रीहरि

    एकादशी के दिन  भगवान विष्णु को  पीले रंग के वस्त्र जरूर अर्पित करने चाहिए, क्योंकि पीला रंग उनका प्रिय माना गया है। इसी के साथ विष्णु जी का आसन भी पीला होना चाहिए। इसी के साथ पूजा के दौरान श्रीहरि को चंदन का टीका लगाएं। ऐसा करने पर आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।  

    यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं धन की देवी

    लगाएं इन चीजों का भोग

    विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई जैसे बेसन के लड्डू, केला, पंचामृत, खीर और पंजीरी आदि का भोग लगा सकते हैं। भोग में तुलसी दल भी जरूर शामिल करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं।

    खबरें और भी

    इन चीजों का करें दान

    एकादशी के दिन गरीबों व जरूरतमंदों में दान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसे में आप इस दिन पर अपनी क्षमता अनुसार, अन्न, पीली चने की दाल, पीले रंग के वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

    यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025: इन चीजों को खाने से विष्णु जी हो सकते हैं नाराज, जानें विजया एकादशी व्रत में क्या खाएं?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।