Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinayak Chaturthi 2025: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप, पूरे हो जाएंगे अधूरे काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 29 May 2025 09:30 PM (GMT+05:30)

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Vinayaka Chaturthi 2025 Yoga) 30 मई को है। चतुर्थी तिथि पर भक्तिमय होकर भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और स ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व
    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कामों में सफलता और गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से कारोबार और करियर संबंधी परेशानी दूर होती है। मई महीने में शुक्रवार 30 मई को विनायक चतुर्थी है।

    इस शुभ अवसर पर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा की जाएगी। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं, तो चतुर्थी तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद विघ्नहर्ता की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: जून महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ गजाननाय नमः और ॐ महाकाल्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ विनायकाय नमः और ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ द्वैमातुराय नमः और ॐ महामायायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक विनायक चतुर्थी को पूजा के समय 'ॐ प्रमुखाय नमः और ॐ महादेव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ विष्णुप्रियाय नमः और ॐ महेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ सुखनिधये नमः और ॐ परमायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक नविनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ महावीराय नमः और ॐ त्रिपुरायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ प्रमधाय नमः और ॐ भैरव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ भवात्मजाय नमः और ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ पार्वतीनन्दनाय नमः और ॐ चामुण्डायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ मोदकप्रियाय नमः और ॐ मोक्षलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ मङ्गलप्रदाय नमः और ॐ उमायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है? यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी