Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vishnu Purana: जीवन में उतार लेंगे विष्णु पुराण की ये बातें, तो कभी नहीं होंगे असफल

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 02:24 PM (IST)

    Vishnu Puran विष्णु पुराण की रचना करने वाले पराशर ऋषि महर्षि वेद व्यास के पिता हैं। विष्णु पुराण में भगवान श्री हरि और उनके भक्तों से जुड़ी कई कथाओं द ...और पढ़ें

    Vishnu Purana जीवन में उतार लेंगे विष्णु पुराण की ये बातें।
    Vishnu Purana जीवन में उतार लेंगे विष्णु पुराण की ये बातें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vishnu Purana in Hindi: ऋषि पराशर द्वारा रचित 18 महापुराणों में एक विष्णु पुराण है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिनका पालन करके व्यक्ति जीवन की हर समस्या से मुक्ति पा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन को सम्पन्न और सुखी बनाना चाहते हैं तो आपको विष्णु पुराण में वर्णित इन बातों को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

    सोने-उठने के नियम

    सोना और जागना व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा है। विष्णु पुराण में इससे संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिससे व्यक्ति को जीवन में कभी हार का सामना नहीं करना चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार ज्यादा समय तक सोना और देर से जागना, दोनों ही काम व्यक्ति को नुकसान में डाल सकते हैं। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए।

    ऐसे लोगों से रहें दूर

    विष्णु पुराण के अनुसार, जिस व्यक्ति का चरित्र ठीक नहीं होता उससे दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों की संगति में रहने से व्यक्ति के स्वयं के चरित्र पर भी प्रभाव पड़ता है। जिससे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही विष्णु पुराण के अनुसार, व्यक्ति को नकारात्मक माहौल से भी दूर रहना चाहिए। रात के समय श्मशान जानें से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मकता उत्पन्न होती है।

    यह भी पढ़ें - Guru Gochar 2023: साल 2024 में इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली झोली

    पापी होते हैं ऐसे लोग

    विष्णु पुराण में उन लोगों को पापी कहा गया है जो गरीब या असहाय लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं या किसी उनका अपमान करते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'