Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivah panchami 2024 Bhog: विवाह पंचमी की पूजा थाली में इन भोग को करें शामिल, रिश्ते होंगे मजबूत

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 10:27 AM (GMT+05:30)

    मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी (Vivah panchami 2024) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम ...और पढ़ें

    Lord Ram: भगवान श्रीराम और माता सीता के भोग
    Lord Ram: भगवान श्रीराम और माता सीता के भोग

    HighLights

    1. हर साल मार्गशीर्ष माह में विवाह पंचमी मनाई जाती है।
    2. पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 6 दिसंबर को मनाया जाएगा।
    3. इस दिन राम जी और मां सीता को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में विवाह पंचमी के पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार भगवान श्रीराम और माता सीता को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, इस बार विवाह पंचमी का त्योहार आज यानी 06 दिसंबर (Vivah panchami 2024 Date) को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है। साथ ही इस तिथि पर अन्न, धन और सोलह श्रृंगार का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन राम जी और माता सीता को प्रिय चीजों का भोग (Lord Ram Favourite Bhog) लगाना चाहिए। मान्यता है कि प्रिय चीजों का भोग न लगाने से साधक पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। ऐसे में आइए आपको इस लेख में बताएंगे विवाह पंचमी की पूजा थाली में किन भोग को शामिल करना जातक के जीवन के लिए फलदायी साबित होता है।

    इन चीजों का लगाएं भोग

    • विवाह पंचमी के दिन पूजा करने के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता को प्रिय चीजों का भोग जरुर लगाना चाहिए। ऐसे में आप पूजा थाली में चावल की खीर शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से राम जी प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।
    • इसके अलावा राम जी और मां सीता को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसका भोग लगाने से जातक के रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर इन विशेष बातों का रखें ध्यान, विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं होंगी दूर

    • अगर आप घर और परिवार में खुशहाली चाहते हैं, तो विवाह पंचमी के दिन राम जी और माता सीता को मीठे बेर और कंदमूल का भोग लगाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, वनवास के समय राम जी ने कंदमूल और मीठे बेर खाए थे। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही साधक पर सदैव राम जी की कृपा बनी रहती है।  
    • इसके अलावा पूजा थाली में केसर भात, फल, मिठाई, दूध और दही समेत आदि चीजों को शामिल किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और धन की प्राप्ति होती है।  

    विवाह पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो गई है और अगले दिन यानी 06 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में आज यानी 06 दिसंबर (Kab Hai Vivah panchami 2024) को विवाह पंचमी मनाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2024: 5 या 6 दिसंबर, कब है विवाह पंचमी? यहां पढ़ें शुभ मूहुर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी