Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vrishabh Sankranti 2025 Daan: वृषभ संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 13 May 2025 10:30 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ संक्रांति (Vrishabha Sankranti 2025 Daan) के दिन प्रातः काल में शिव योग का संयोग बन रहा है। इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण ...और पढ़ें

    Vrishabh Sankranti 2025 Daan: वृषभ संक्रांति का धार्मिक महत्व
    Vrishabh Sankranti 2025 Daan: वृषभ संक्रांति का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
    2. सूर्य देव की पूजा से करियर को नया आयाम मिलता है।
    3. संक्रांति तिथि गंगा स्नान करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में संक्रांति का खास महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही जप-तप एवं दान किया जाता है।संक्रांति तिथि पर दान करने का भी विधान है। इसके साथ ही संक्रांति के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करने से पुण्य फल मिलता है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: वृषभ संक्रांति से इन लोगों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, पूरी होगी मनचाही मुराद

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद कच्चे चावल और आलू का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक वृषभ संक्रांति पर हरी सब्जियों और हरे रंग के फलों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के बीच आटा का दान करें।
    • सिंह राशि वाले सूर्य देव की कृपा पाने के दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद गौमाता को हरा चारा खिलाएं।  
    • तुला राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद दूध, दही, चीनी और पोहा का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद शकरकंद और टमाटर का दान करें।
    • धनु राशि के जातक संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद पीले कपड़े का दान करें।  
    • मकर राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद काले तिल, जूते और चप्पल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद छतरी, नमक, लोहा का दान करें।
    • मीन राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद पपीता, पका केला और बेसन का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सूर्य देव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी