विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र: बीच से कटी हुई हो या दो मुंह की हो जीवन रेखा, तो क्‍या होता है इसका मतलब?

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:05 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा का कटा होना या दो शाखाओं में बंटा होना व्यक्ति के स्वास्थ्य, दुर्घटनाओं और ...और पढ़ें

जानें जीवन रेखा की बनावट के आधार पर उसका अर्थ।

जानें जीवन रेखा की बनावट के आधार पर उसका अर्थ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों में कई रेखाएं होती है, जिसमें से जीवन रेखा सबसे महत्‍वपूर्ण होती है। यह रेखा केवल यह नहीं बताती है कि जातक का जीवन कितना है बल्कि यह भी बताती है, कि उसका जीवन कितना सफल और कितना कठिन होने वाला है।

आज हम आपको इस रेखा की बनावट और उसके मतलब बताएंगे। खासतौर पर अगर आपकी जीवन रेखा बीच से कटी हुई है या फिर उसके बीच से दो रेखाएं निकली हुई हैं, तो इसका अर्थ क्या हो सकता है, चलिए जानते हैं।

बीच से कटी हुई जीवन रेखा का मतलब

  • कहीं कटी हुई है, तो इसके अनेक अर्थ हो सकते हैं। यह संकेत है आपके स्वास्थ्य में कोई बड़ी दिक्कत आ सकती है। यदि यह कट जीवन रेखा के अंतिम हिस्‍से पर है, तो जीवन के अंतिम दिनों में जातक को कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।
  • जीवन रेखा में कट का अर्थ यह भी हो सकता है कि आप जीवन के किस पड़ाव पर दुर्घटना का शिकार हो जाएं। यह दुर्घटना बड़ी या छोटी कैसी भी हो सकती है, जो आपके जीवन पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। आपकी जीवन रेखा में कट कहां लगा है इससे आपकी उम्र का पड़ाव भी पता लग सकता है। ऐसे में कट जीवन रेखा की शुरुआत में लगा है, तो बालकाल में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वहीं रेखा के मध्य या फिर अंत में यह कट लगा हो तो समझ लें जीवन के मध्य यानी युवा होने पर कुछ दुर्घटना हो सकती है और रेखा के अंतिम भाग में कट होने पर यह जीवन के आखिरी पड़ाव पर आप किसी ऐसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं, जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
  • यहां यह भी समझना जरूरी है कि अगर रेखा दो अलग हिस्‍सों में हो जा रही है, तो यह गंभीर बात है, वहीं कटे हुए स्‍थान से एक दूसरी रेखा निकल रही है, तो वह दर्शाती है कि जो भी संकट आपके ऊपर आएगा, उससे आप खुद को जल्‍दी ही बाहर निकाल लेंगे।

दो शाखाओं में बंटी जीवन रेखा का मतलब

  • जीवन रेखा में यदि दो शाखाएं निकल रही हैं, तो यह भी विभिन्न संकेत देती है। सबसे पहला संकेत सकारात्मक है, यह बताता है कि आपको जीवन में किसी पड़ाव पर अपने जन्मस्थान से दूर या फिर विदेश में बाकी की जिंदगी काटने का मौका मिलेगा।
  • वहीं दूसरी तरफ, जिन लोगों के हाथों में जीवन रेखा में एक और शाखा निकली होती है, तो वे लोग स्थायी सोच वाले नहीं होते हैं, उनके विचार बदलते रहते हैं।
  • वहीं कुछ लोगों की जीवन रेखा से निकलने वाली शाखाएं यह भी दर्शाती हैं कि जातक को जीवन में बहुत सारी यात्राएं करने का मौका मिलेगा।

अतः जीवन रेखा का बीच से कटना गंभीर संकेत देता है, वहीं इससे निकलने वाली शाखाओं के संकेत उतने गंभीर नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- हथेली की भाग्य रेखा पर शुभ चिन्ह बदलेंगे आपकी किस्मत, 30 की उम्र के बाद मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें- क्या आपका अंगूठा भी पीछे की तरफ मुड़ जाता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानिए इसका दिलचस्प मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है