विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपका अंगूठा भी पीछे की तरफ मुड़ जाता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानिए इसका दिलचस्प मतलब

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:46 AM (IST)

यह लेख हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे की बनावट और उसके पीछे मुड़ने की क्षमता से व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की शैली और धन प्रबंधन के तरीके को समझाता है।

क्या कहती है हस्तरेखा शास्त्र? (AI-Generated Image)

क्या कहती है हस्तरेखा शास्त्र? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का अंगूठा पीछे की तरफ आसानी से झुक जाता है, जबकि कुछ लोगों का अंगूठा एकदम सख्त और सीधा रहता है? हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, यह सिर्फ शरीर की बनावट भर नहीं है, बल्कि आपके स्वभाव, फैसलों और पैसे संभालने के तरीके के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।

1. पीछे मुड़ने वाला यानी लचीला अंगूठा

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों का अंगूठा आसानी से पीछे की तरफ मुड़ जाता है, वो लोग दिल के बहुत साफ और खुले विचारों वाले माने जाते हैं। इनकी पर्सनालिटी में ये खास बातें देखने को मिलती हैं:

जिंदादिल और मिलनसार: ऐसे लोग जहां भी जाते हैं, बहुत जल्दी नए दोस्त बना लेते हैं। इन्हें नई जगहें एक्सप्लोर करना, घूमना-फिरना और लोगों से कनेक्ट होना बेहद पसंद होता है।

आज में जीने वाले: भविष्य की बेवजह टेंशन लेने की बजाय ये 'प्रेजेंट' को खुलकर एन्जॉय करने में यकीन रखते हैं। पैसों के मामले में ये जरा भी कंजूस नहीं होते।

दिल खोलकर मदद करना: दान-पुण्य और दूसरों के लिए ये हमेशा अवेलेबल रहते हैं। खास बात यह है कि इनके पास पैसों की कमी ज्यादा वक्त तक नहीं रहती है। अगर कभी दिक्कत आए भी, तो कहीं न कहीं से जुगाड़ हो ही जाता है।

भावुकता और भरोसा: इनका यही सीधापन कई बार इन पर भारी पड़ जाता है। ये आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं और इमोशनल होकर ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिससे बाद में धोखा या नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि, हालात चाहे कितने भी बुरे हों, ये आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हथेली के बुध पर्वत पर गोले का निशान, बातों से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

2. बिल्कुल सीधा रहने वाला अंगूठा

इसके अलावा अब बात करें उनकी जिनका अंगूठा एकदम सीधा रहता है और पीछे की तरफ नहीं झुकता। तो ऐसे लोगों का मिजाज लचीले अंगूठे वालों से काफी अलग होता है:

उसूलों के पक्के और जिद्दी: ऐसे लोग जो एक बार ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही सांस लेते हैं। अपने नियमों और वादों से समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता।

प्रैक्टिकल सोच वाले: ये दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेते हैं। जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई कदम नहीं उठाते, हर स्थिति का फायदा-नुकसान नाप-तौलकर ही कोई फैसला लेते हैं।

फाइनेंस के उस्ताद: पैसों के मामले में ये बेहद समझदार होते हैं। बजट मैनेज करना, फिजूलखर्ची से बचना और सही जगह इन्वेस्ट करना इनकी खूबी होती है।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: राहु पर्वत पर खुजली होना किस बात का संकेत माना जाता है?

यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शनि पर्वत पर गोले का निशान, लंबे समय तक टिकती है इनके पास लक्ष्मी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।