विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: राहु पर्वत पर खुजली होना किस बात का संकेत माना जाता है?

Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:21 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, राहु पर्वत पर खुजली होना एक विशेष संकेत माना जाता है। यह सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह के फल दे सकता है।

हथेली में राहु के क्षेत्र में खुजली होना, जीवन में बदलाव होने का संकेत है!   (Picture Credit- AI Generated)

हथेली में राहु के क्षेत्र में खुजली होना, जीवन में बदलाव होने का संकेत है!  (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हथेली के सभी पर्वतों के महत्‍व बताए गए हैं। इन पर्वतों में राहु पर्वत का जीवन में हो रही घटनाओं में बहुत बड़ा योगदान होता है। खासकर पर यदि स्‍त्री की बाईं और पुरुषों की बाईं हथेली के राहु पर्वत पर खुजली हो रही हो, तो समझ जाएं कि यह आपको कुछ बातों का और भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का संकेत दे रही है।

यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसका क्‍या अर्थ है।

धन प्राप्ति होती है

यदि आपके हाथों में राहु के क्षेत्र में खुजली हो रही है, तो यह अचानक धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है। खासतौर पर यदि किसी व्‍यक्ति के इस क्षेत्र में त्रिभुज बनता हो, तो यह तय है कि उसे धन की प्राप्ति जरूर होगी। वहीं यह खुजली जीवन रेखा के घेरे में हो रही है, तब आपको अचानक रुका हुआ धन प्राप्‍त होता है।

WhatsApp Image 2026-07-10 at 8.06.22 PM

जीवन में बड़े बदलाव

हथेली में राहु के क्षेत्र में खुजली होने का सीधा अर्थ है कि आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव होने वाले हैं। यह बदलाव सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह के हो सकते हैं। इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। बहुत संभावना है कि आपको कोई नई जॉब मिल जाए। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी जॉब में कोई बड़ी परेशानी आ जाए। यदि खुजली के साथ वहां की त्‍वचा में उभार आ गया है, तो तय है कि आपका राहु कमजोर हो रहा है।

भ्रम पैदा होता है

राहु का स्वभाव है कि वह भ्रम पैदा करता है। ऐसे में कोई गलत निर्णय न लें। बहुत सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। खासतौर पर पैसे के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। गलत जगह निवेश न कर बैठें, इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अतः यदि हथेली में राहु के क्षेत्र में खुजली हो रही है, तो राहु के उपाय जरूर करें। राहु को मजबूत बनाएं और किसी भ्रम में न रहें।

यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें- बस अपने अंगूठे को मोड़कर देखें, यहां बनी रेखाएं खोल देंगी आपकी आर्थिक स्थिति का राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।