बनते-बनते बिगड़ रहे हैं काम, तो इस इत्र की एक बूंद बदल सकती है आपका नसीब
कड़ी मेहनत के बावजूद काम में आ रही बाधाओं को चमेली के इत्र के इस्तेमाल से कैसे दूर किया जा सकता है। यह इत्र शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकारात्मक ऊर्जा लाता है और सफलता के मार्ग खोलता है।
-1783676454822_m.webp)
इत्र से बदलेगी किस्मत (Picture Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने काम के प्रति पूरी मेहनत करते हैं। ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। कई बार ऐसा होता है कि काम बनते-बनते बिगड़ते नजर आते हैं और कार्यक्षेत्र में रुकावटें आने लगती हैं। इसका कारण हो सकता है आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा आपके कार्य में बाधा बन रही है। ऐसे में आप एक खास तरह के इत्र का इस्तेमाल करके इस प्रभाव को कम कर सकते हैं।
चमेली का इत्र का किया जा सकता है इस्तेमाल
चमेली को रात की रानी भी कहा जाता है। इसकी खुशबू सिर्फ मन को शांत ही नहीं करती है, बल्कि आपके शुक्र ग्रह को भी बेहतर बनाती है। शुक्र जिसे ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसे सफलता का कारक भी कहते हैं। अगर आपके काम में किसी तरह की बाधाएं आ रही हैं, तो इसे कम करने के लिए चमेली के इत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सकारात्मकता का संचार होता है। कार्य भी आसानी से होते नजर आते हैं।
कैसे करें चमेली के इत्र का इस्तेमाल
- आप सफलता चाहते हैं, तो चमेली के इत्र को रोजाना इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
- आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग, इंटरव्यू या नए प्रोजेक्ट पर जाने से पहले इस इत्र को अपनी कलाई में लगाएं और कानों के पीछे भी इसकी एक बूंद को लगाएं। फिर आप काम के लिए बाहर निकलें।
- अगर आपको कार्यस्थल पर माहौल थोड़ा भारी लग रहा है, तो इस बाधा को कम करने के लिए डेस्क पर थोड़ा सा चमेली का इत्र लगाएं। इससे आपके आसपास का माहौल बेहतर होता नजर आएगा।
- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में चमेली के इत्र का इस्तेमाल करें। इससे काम पूरे होते नजर आएंगे।
- इत्र को अपनी हथेली पर रगड़कर गहरी सांस लें। इससे मन शांत होगा और कार्य में फोकस बना रहेगा।
Image Credit- AI
यह भी पढ़ें- घर के किस कोने में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है? दूर करने के उपाय
यह भी पढ़ें- घर में एक से ज्यादा मंदिर रखना सही या गलत? क्या कहते हैं वास्तु के नियम
करियर में सफलता का मार्ग थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन जब आपको इसका फल मिलेगा, तो ये आपके जीवन को बेहतर बनाएंगा। साथ ही मन को शांत और काम करने की हिम्मत देगा। आप इस सरल उपाय को कर सकते हैं और कुछ समय बाद इसके असर को महसूस कर सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
