बस अपने अंगूठे को मोड़कर देखें, यहां बनी रेखाएं खोल देंगी आपकी आर्थिक स्थिति का राज
समुद्रशास्त्र के अनुसार, अंगूठे पर बनी रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, भाग्य और व्यक्तित्व का राज खोलती हैं। यह लेख बताता है कि कैसे अंगूठे के पोरों और पीछे की रेखाएं जीवन में सुख, धन और संतान प्राप्ति को प्रभावित करती हैं।

अंगूठे की रेखाएं खोलेंगी आपकी किस्मत (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के पौराणिक कथाओं में से एक एकलव्य और द्रोणाचार्य की कथा तो हम सभी ने सुनी है। गुरु द्रोण ने एकलव्य से गुरुदक्षिणा में आखिर अंगूठा क्यों मांगा था? इस बारे में आपने कभी विचार किया है। इसका जवाब हमें समुद्रशास्त्र में मिल जाएगा। दरअसल, अंगूठे को किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अंगूठा ही किसी व्यक्ति की किस्मत तय करता है।
अंगूठे के पोरों और इसके आगे-पीछे बनी लकीरें ही तय करती हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी, आपको संतान की प्राप्ति होगी या नहीं, जीवन में यश और वैभव मिलेगा या फिर जीवनभर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
तो चलिए जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे में बनी रेखाओं के बारे में क्या कहा गया है और इनमें क्या राज छुपे हुए हैं।
अंगूठे का महत्व
अंगूठे पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। यह ग्रह प्रेम और भौतिक सुख-सुविधा का कारक है। यदि अंगूठे की रेखाएं मजबूत होंगी तो जीवन में आपको कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
अंगूठे में यदि सीधी रेखा बन रही हो
अपने अंगूठे को गौर से देखें। इसके पहले पोर के नीचे बनी रेखा यदि सीधी है, तो जान लें कि जीवन में सब कुछ हासिल करने के बाद भी जातक को सुख और शांति नहीं मिलेगी। उसका मन हमेशा किसी नई वस्तु को पाने के लिए व्याकुल रहेगा। इन लोगों के लिए कहा जा सकता है कि उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि उन्हें कभी भी तसल्ली नहीं हो पाती है।
(Picture Credit- AI Generated)
अंगूठे में बनी हो 'चावल के दाने' जैसी आकृति
अंगूठे के पारों की लकीरों में यदि आपको स्पष्ट चावल के दाने जैसी आकृति नजर आ जाए, तो ऐसे व्यक्ति को कभी कम मत समझिएगा। ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान और भाग्यशाली होते हैं। इनके पास धन की कमी कभी नहीं होती है। अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ये लोग धन कमाने के अवसर तलाश ही लेते हैं।
अंगूठे के पीछे बनने वाली रेखा का रहस्य
अंगूठे को मोड़कर देखें यदि तीन स्पष्ट रेखाएं नजर आती हैं, तो यह इशारा करता है जातक मजबूत इच्छाशक्ति वाला है और उसके अंदर तर्क करने की भी अच्छी क्षमता है। ऐसे लोग किस्मत से अधिक कर्म पर विश्वास करते हैं और किसी चीज के लिए ठान लें, तो उसे करके ही दम लेते हैं।
अअतः अंगूठे को हस्तरेखा शास्त्र में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है। इसकी रेखाएं आपकी किस्मत का फैसला करती हैं।
यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें
यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हाथ के चंद्र पर्वत पर गोले का निशान, तो पानी की जगहों पर न करें खिलवाड़
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
