Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peepal Tree: घर में अचानक से पीपल का उगना देता है ऐसे संकेत, हटाते समय बिल्कुल भी न करें ये गलती

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 10:51 AM (IST)

    सनातन धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है जिसमें तुलसी केले का पेड़ और पीपल भी शामिल है। पुराणों के अनुसार पीपल के पेड़ में देवताओं का वास हो ...और पढ़ें

    Peepal Tree घर में पीपल उगने पर क्या करना चाहिए?
    Peepal Tree घर में पीपल उगने पर क्या करना चाहिए?

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है पीपल के पेड़।
    2. पीपल के पेड़ को घर में लगाना नहीं माना जाता शुभ।
    3. घर में पीपल का उगना हो सकता है एक संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता कि पीपल की पूजा करने से साधक को कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। आपने कई बार देखा होगा कि घर में अचानक से पीपल का पौधा उग जाता है। ये आपके लिए एक संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    पीपल के पेड़ का महत्व

    हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव के साथ-साथ पितरों और तीर्थों का वास भी माना गया है। यह भी माना जाता है कि जो व्यक्ति पीपल की सेवा करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

    हो सकते हैं ये संकेत

    घर में अचानक से पीपल का उग जाना एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। यह आपके लिए पितृ दोष या पूर्वजों के नाराज होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, घर में अचानक से पीपल का उग जाना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है, जो कलह आदि का कारण बन सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, करियर को लेकर मिलेगी गुड न्यूज

    (Picture Credit: Freepik)

    करें ये काम

    अगर आपके घर में भी पीपल का पौधा उग आया है, तो इसे ऐसे ही उखाड़ कर न फेंके, अन्यथा आपको दोष लग सकता है। इसके लिए सबसे पहले पीपल की पूजा करें और भगवान से क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद मिट्टी सहित खोदकर किसी पवित्र या साफ स्थान जैसे मंदिर, बगीचे आदि में लगा दें।

    खबरें और भी

    पीपल के पेड़ को हटाने के लिए आप पूर्णिमा, अमावस्या या रविवार के दिन को चुन सकते हैं। इन सभी बातों का ध्यान रखकर यदि आप घर से पीपल का पौधा हटाते हैं, तो इससे आप दोष से बचे रहते हैं।

    यह भी पढ़ें - अगर आपके घर की छत पर भी उग आया है बरगद या पीपल का पेड़, तो यहां जान लें इसे हटाने का तरीका

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।