Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, करियर को लेकर मिलेगी गुड न्यूज

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:01 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में चीजों को रखने के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu T ...और पढ़ें

    Vastu Tips: बेहद शुभ होती है घर की उत्तर दिशा (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips: बेहद शुभ होती है घर की उत्तर दिशा (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. वास्तु शास्त्र के उपाय फलदायी साबित होते हैं।
    3. उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखना शुभ होता है।

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ विशेष चीजों को रखने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप भी धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो घर की उत्तर दिशा में इस लेख में बताई गई चीजों को जरूर रखें। वास्तु शास्त्र (Vastu Ke Upay) के मुताबिक, इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को रखने से किस्मत चमक सकती है।

    जीवन में होगी शुभ फल की प्राप्ति

    अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन चाहते हैं, तो घर की उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।  

    आर्थिक तंगी की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    घर की उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करें। रोजाना कुबेर यंत्र का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि वास्तु के इस उपाय को करने से धन में अपार वृद्धि होती है। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है और कारोबार में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, रसोई में न करें ये गलतियां, वरना गले पड़ जाएगी मुसीबत

    (Pic Credit- Freepik)

    खुलेंगे धन की प्राप्ति के मार्ग

    इसके अलावा उत्तर दिशा में तिजोरी रखने का खास महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को शुभ दिशा में रखने से धन से तिजोरी भरी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही धन की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

    खबरें और भी

    लड़ाई-झगड़े की समस्या होगी दूर

    अगर आप घर में लड़ाई-झगड़े की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में झरने या नदी की फोटो लगाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस उपाय को करने से लड़ाई-झगड़े की समस्या दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।  

    करियर की बाधा होगी दूर

    इसके अलावा उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर को जरूर लगाएं। इससे व्यक्ति के करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होगी।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बारिश के पानी से कर लें ये उपाय, घर में नहीं होगी कभी पैसों की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।