यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kitchen Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, रसोई में न करें ये गलतियां, वरना गले पड़ जाएगी मुसीबत
वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसी तरह घर के किचन (Kitchen Vastu Tips) को भी वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण मान ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु नियमों का ध्यान न रखने पर लगता है वास्तु दोष।
- वास्तु में रसोई को लेकर भी बताए गए हैं कई नियम।
- नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है मां अन्नपूर्णा की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। ऐसे में आपको अपने किचन में कुछ वास्तु नियमों (Vastu Tips for Kitchen) का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि देवी अन्नपूर्णा की कृपा आपके ऊपर बनी रहे। तो चलिए जानते हैं कि रसोई में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
न करें ये गलतियां
रसोई में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास केवल उसी स्थान पर होता है, जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही रसोई में कभी जूते-चप्पल पहनकर भी नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही कोशिश करें कि बिना नहाए भी रसोई में प्रवेश करें। इन सभी बातों का ध्यान रखने पर आपके ऊपर मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
.jpg)
दुर्भाग्य ला सकता है ये कार्य
कई लोग ये गलती करते हैं, कि रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़ने ही सो जाते हैं। लेकिन कभी भूलकर भी ये गलती नहीं करना चाहिए, वरना आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि व्यक्ति को कभी भी रसोई में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपको मां अन्नपूर्णा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानिए कैसा रखें बेडरूम का रंग, किन चीजों को करने से बचें
लग सकता है वास्तु दोष
किचन के ठीक सामने बाथरूम होने से भी वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ वास्तु में यह भी माना गया है क रसोई में कभी भी टपकता हुआ नल नहीं होना चाहिए, वरना यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
कभी खत्म न होने दें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में रसोई में कभी भी चीनी, नमक, चावल और आटे को खत्म नहीं होने देना चाहिए। वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अपनी रसोई में हमेशा एक पानी का बर्तन भी जरूर भरकर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों के खत्म होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में गुलाब सहित इन पौधों को लगाएं, महक भी मिलेगी… पति-पत्नी में प्यार भी बढ़ेगा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'