Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: बीमारी दूर होगी, घर पर लगी नजर हटेगी… बस बारिश के पानी से कर लें ये उपाय

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 02:22 PM (IST)

    बारिश का मौसम कई समस्याओं का समाधान लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार बारिश के पानी को जमा करके कुछ उपाय करने से पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है और ...और पढ़ें

    Vastu Tips: बारिश की बूंदें प्रकृति में पानी नहीं, अमृत बरसाती हैं।
    Vastu Tips: बारिश की बूंदें प्रकृति में पानी नहीं, अमृत बरसाती हैं।

    HighLights

    1. बीमारी से छुटकारा पाने के लिए बारिश के जल से शिवजी का अभिषेक करें।
    2. बुरी नजर दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करके जल छिड़कें।
    3. हरे कांच की बोतल में बारिश का पानी रखने से मानसिक शांति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो बारिश का मौसम आते ही मौसम सुहाना होने लगता है। पेड़ के सूखे पत्ते फिर से हरे होने लगते हैं। मैदानों में हरियाली की चादर बिछने लगती है। बारिश की बूंदें प्रकृति में पानी नहीं, अमृत बरसाती हैं। ये अमृत आपकी जिंदगी की भी कई परेशानियों का निदान कर सकता है। 

    बारिश के पानी को जमा करके यदि आप कुछ उपाय करते हैं, तो पुरानी और यहां तक कि कुछ लाइलाज बीमारियों तक में राहत पा सकते हैं। वहीं, घर पर लगी बुरी नजर को भी दूर कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक तरक्की हो सकती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आ सकती है। 

    चंद्रमा कमजोर है, तो यह उपाय करें 

    यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो वह जल्दी तनाव में आ जाता है। उसे अनजाना डर लगा रहता है। मन जल्दी घबराता है। ऐसे लोगों को हरे कांच रंग की कांच की बोतल में बारिश का पानी भरकर अगले साल होने वाली बारिश के पहले तक घर में रख लेना है। 

    अगले साल पुराना पानी फेंक कर नया पानी भरना है। कहते हैं कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है। 

    बीमारी नहीं छोड़ रही हो पीछा

    यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी हो गई है, जो पीछा नहीं छोड़ रही है। मेडिकल रिपोर्ट में बीमारी का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है, तो बारिश का पानी एक साफ बर्तन में जमा कर लीजिए। 

    खबरें और भी

    उस जल से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से तुरंत लाभ मिलने लगता है। पुरानी से पुरानी बीमारी भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: कर्ज मुक्ति से लेकर शादी कराने तक, बारिश के पानी के ये उपाय खोल देंगे किस्मत का ताला

    बुरी नजर उतारने के लिए यह करें 

    यदि आपको लगता है कि आपके घर को किसी की नजर लग गई है। घर में न तो शांति बनी रह पा रही है और न ही घर के किसी सदस्य को सफलता मिल रही है, तो भी बारिश के पानी का उपाय बहुत कारगर साबित होता है।

    एस साफ बर्तन में बारिश का पानी जमा कर लें। इस पानी को हनुमानजी के सामने रखकर एक महीने तक रोजाना 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद घर में छिड़क दें। इससे घर पर लगी नजर दूर हो जाती है और निगेटिव एनर्जी के खत्म होने से घर में खुशहाली आने लगती है। 

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हथेली के गुरु पर्वत पर गोले का निशान वालों का भाग्य देता है साथ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।