यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर में गुलाब सहित इन पौधों को लगाएं, महक भी मिलेगी… पति-पत्नी में प्यार भी बढ़ेगा
Vastu Tips कई बार पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार कम हो जाता है। कुछ खास फूलों के पौधे घर में लगाने से रिश्तों में गर्माहट बनी रहती है। लाल गुलाब रिश्त ...और पढ़ें

HighLights
- अडेनियम के फूल रिश्तों में रोमांस बनाए रखते हैं।
- इन पौधों को लगाने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार पति-पत्नी के बीच रिश्तों की गर्माहट कम होने लगती है। वो साथ तो रह रहे होते हैं, लेकिन एक साथ नहीं होते हैं। उनकी जिंदगी में प्यार की महक खो सी जाती है। मगर, यदि कुछ खास तरह के फूलों के पौधों को आप घर में लगाते हैं, तो उनकी सुगंध घर भी महका देगी और रिश्तों को प्यार से भी भर देगी।
इस फूलों के पौधों को लगाने के लिए या उनकी देखरख करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। ये पौधे और इनमें लगने वाले फूल आगे घर का माहौल भी खुशनुमा बनाएंगे और सौभाग्य भी देने में मददगार साबित होंगे।
लाल गुलाब की वाइब्स
लाल रंग मंगल का होता है। ऊर्जा का प्रतीक होता है। यह यह गुलाब की महक के साथ मिलता है, तो रिश्तों में भी ऊर्जा भर देता है। इसीलिए अपने चाहने वालों को हम लाल गुलाब देते हैं। अगर आप गुलाब के पौधे को अपने घर में लगाते हैं, तो इसकी पॉजिटिव वाइब्स आपके घर की एनर्जी को अलग ही लेवल में पहुंचा देगी।
इसकी भीनी-भीनी महक पति-पत्नी ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी रिश्तों की गर्माहट को बनाए रखेगी। वास्तु अनुसार, गुलाब की पंखुड़ियों को एक बाऊल में पानी में डालकर रखने से रिश्तों सुधार आता है और घर में कलह नहीं होती है।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें- Remedies For Saturn: शनिवार की रात में करें ये उपाय, पीड़ित करने की जगह मिलने लगेगी शनिदेव की कृपा
फूलों की रानी पियोनिया
फूलों की रानी के नाम से मशहूर पियोनिया के फूल सौंदर्य, प्यार और रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। ड्राइंग रूम में पियोनिया के फूलों का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहता है।
अडेनियम के सुंदर फूल
अफ्रीकी पौधे अडेनियम में बहुत सुंदर फूल आते हैं। अडेनियम के फूल रिश्तों में रोमांस बनाए रखने के लिए घर के लिविंग एरिया में रखना चाहिए। यह फूल प्यार के लिए वरदान माना गया है।
यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।