यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bada Mangal 2025: कब है तीसरा बड़ा मंगल? इन उपायों को करने से प्राप्त होगी बजरंगबली की कृपा
सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन का विशेष महत्व है। इसी प्रकार मंगलवार के दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्येष्ठ माह में मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Ma ...और पढ़ें

HighLights
- ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है।
- इस माह में बड़ा मंगल मनाया जाता है।
- बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ तीसरा महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से इस माह को बेहद खास माना जाता है। इस माह में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मत है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन पहली बार हनुमान जी और भगवान श्रीराम की मुलाकात हुई थी। इसी वजह से ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
बड़े मंगल के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के दिन व्रत और पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में तीसरा बड़ा मंगल कब है।
कब है तीसरा बड़ा मंगल
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर तीसरा बड़ा मंगल का व्रत किया जाएगा। अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इसी दिन ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और रोहिणी व्रत किया जाएगा।
(6).jpg)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के ये 5 मंत्र दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति
सभी तरह के भय से मिलेगा छुटकारा
तीसरे बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान विधिपूर्वक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस काम को करने से साधक को बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं। जीवन के सभी तरह के भय से छुटकारा मिलता है। इसी वजह से पूजा के दौरान सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
खबरें और भी
बड़े मंगल के दिन करें इन चीजों का दान
इसके अलावा बड़े मंगल के दिन लाल चोला, फल, मिठाई, धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तीसरे बड़े मंगल के दिन पूजा करने के बाद इन चीजों का दान करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़े मंगल पर इस तरह जलाएं पंचमुखी दीपक, हर समस्या का निकलेगा हल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।