विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुलसी पत्ते के बिना क्यों अधूरा है भगवान का भोग? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:30 PM (IST)

सनातन धर्म में तुलसी को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके पत्ते भगवान के भोग और सूतक काल के भोजन में विशेष महत्व रखते हैं।

भोग में जरूर शामिल करें तुलसी के पत्ते (AI-Generated Image)

भोग में जरूर शामिल करें तुलसी के पत्ते (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा-अर्चना करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पत्ते को ईश्वर के भोग में जरूर शामिल करने का अधिक महत्व है और सूतक काल के दौरान भोजन में तुलसी के पत्तों को डाला जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ईश्वर के भोग में तुलसी के पत्ते को क्यों शामिल किया जाता है। आइए में इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

भोग में क्यों जरूरी है तुलसी के पत्ते?

तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण के भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करने से उसमें मौजूद कोई भी दोष समाप्त हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भोग में तुलसी के पत्तों को शामिल न करने से प्रभु भोग को स्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए भोग में तुलसी के पत्तों को शामिल किया जाता है।

tulsi bhog significance

(AI-Generated Image)

तुलसी के पत्ते को भोग में शामिल करने का अर्थ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भोग में तुलसी के पत्ते को शामिल करने का अर्थ है कि आपने भोग मां लक्ष्मी को सौंप दिया है, जिससे वे भगवान विष्णु की पसंद के अनुसार स्वीकार बनाएं।

ग्रहण में भोजन में क्यों डालते हैं तुलसी के पत्ते

तुलसी का पत्ता किसी भी प्रकार की अशुद्धि को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के समय भोजन में तुलसी के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्धि से बचाते हैं, जिसकी वजह से उस भोजन पर ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

तुलसी के पत्तों से करें चमत्कारी उपाय

अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो रोजाना स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इसके बाद विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही तुलसी के पौधे में जल दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

इसके अलावा तुलसी के सूखे हुए पत्तों को गंगाजल को मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

यह भी पढ़ें- तुलसी की पूजा किस समय करनी चाहिए, दीपक जलाने की सबसे शुभ घड़ी और सही नियम क्या हैं?

यह भी पढ़ें- सावन में घर लाएं तुलसी का पौधा, कोसों दूर भागेगी निगेटिविटी, सही दिशा और नियम नोट करें

यह भी पढ़ें- भोग लगाते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? बीज वाले फलों से जुड़ी जरूरी बातें यहां पढ़ें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।