Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनचाहा जीवनसाथी और अखंड सौभाग्य देने वाले 'सावन सोमवार व्रत' की शुरुआत किसने की थी? शिवपुराण में छिपा है जवाब 

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    भगवान शिव सावन मास में अपने परिवार सहित कैलाश छोड़कर पृथ्वी पर निवास करते हैं। स्कंद और पद्म पुराण में छिपा है जवाब। ...और पढ़ें

    श्रावण मास में भगवान शिव अपने परिवार के साथ कहां निवास करते हैं? (Picture Credits- AI Image)

    श्रावण मास में भगवान शिव अपने परिवार के साथ कहां निवास करते हैं? (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव और उनके भक्तों को श्रावण मास का महीना अत्यंत प्रिय है। इस पूरे महीने भक्तगण भगवान शिव की सेवा और विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। माना जाता है कि, सावन मास के दौरान भगवान शिव अपने परिवार के साथ धरती पर निवास करते हैं।

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, स्कंद पुराण और पद्म पुराण में सावन के महीने में भगवान शिव के निवास स्थान को लेकर बहुत ही सुंदर वर्णन मिलता है। इस दौरान महादेव कैलाश छोड़कर पृथ्वी पर निवास करते हैं। मान्यता है कि, श्रावण मास में भगवान शिव, माता पार्वती, पुत्र कार्तिकेय- गणेश और बैल नंदी के साथ कैलाश छोड़कर धरती पर कहीं और निवास करने चले जाते हैं।

    श्रावण मास में भगवान शिव कहां निवास करते हैं? 

    जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, और सृष्टि का संचालन भगवान शिव द्वारा किया जाता है, तब भगवान शिव पृथ्वी पर उतरकर अपने ससुराल कनखल (आज के हरिद्वार के आसपास का हिस्सा) में निवास करते हैं। कनखल में ही माता सती के पिता और ब्रह्मा जी के मानस पुत्र दक्ष ने यज्ञ किया था

    आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। तब सृष्टि का संचालन एक महीने के लिए भगवान शिव द्वारा किया जाता है। माना जाता है कि, पूरे श्रावण मास भगवान शिव पृथ्वी पर रहकर मनुष्य, जीव-जंतु और पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करते हैं।

    खबरें और भी

    why lord shiva leaves kailash to reside on earth in haridwar during sawan shravan month

    पृथ्वी लोक पर आगमन और जन-जन के समीप

    सावन के महीने में महादेव कैलाश पर्वत छोड़कर अपनी ससुराल हरिद्वार (कनखल) और फिर पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं। यह मान्यता है कि वे इस पूरे महीने अपनी प्रजा और भक्तों के दुख-दर्द दूर करने के लिए पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। सावन में शिवजी केवल कैलाशपति नहीं, बल्कि धरापति बनकर जन-जन के समीप रहते हैं।

    कुछ पौराणिक कथाओं में यह भी वर्णन देखने को मिलता है कि, श्रावण मास में पृथ्वी पर आने से पहले भगवान शिव अपने संपूर्ण परिवार के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, काशी और उज्जैन जैसे तीर्थों की भी यात्रा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- चंद्रदेव ने सोने, कृष्ण ने लकड़ी से बनवाया था भारत का पहला ज्योतिर्लिंग, पढ़ें सोमनाथ मंदिर का इतिहास

    यह भी पढ़ें- सावन के पवित्र महीने में प्याज, लहसुन और कढ़ी से परहेज की धार्मिक वजह क्या कहती है? नोट करें नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।