केले के पौधे की गलत दिशा आपको कर सकती है कंगाल, आज ही करें सुधार, पढ़ें वास्तु नियम
सनातन धर्म में केले के पौधे का विशेष महत्व है, जिसे गुरुवार को पूजने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ...और पढ़ें

कहां लगाएं केले का पौधा? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में केले के पौधे का अत्यंत महत्व है। इसकी पूजा गुरुवार के दिन करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है, क्योंकि इस पौधे में श्रीहरि का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे को घर की गलत दिशा में लगाने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है और सकारात्मकता की बजाय वास्तु दोष का का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस दिशा में लगाना चाहिए केले का पौधा और इससे जुड़े नियम के बारे में।

(AI Generated Image)
कौन-सी दिशा है शुभ?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा में महादेव और देवगुरु बृहस्पति का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में केले का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक संपन्नता आती है।
- इसके अलावा केले का पौधा उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में पौधे को लगाने से करियर और व्यापार में खूब तरक्की होती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इस दिशा में न लगाएं
- केले के पौधे को भूलकर भी दक्षिण, पश्चिम दिशा और पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में पौधे को लगाने से अशुभ फल मिलता है। साथ ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा पौधे को घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मेन गेट के सामने पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है। पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि आसपास कूड़ा-करकट न हो।
इन बातों का रखें ध्यान
- केले के पौधे को तुलसी के साथ लगाया जा सकता है। दोनों पौधों को एक साथ लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को शुभ फल मिलता है।
- गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा का विधान है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। पौधे की 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है।
यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं ये पौधे, वास्तु से जानें लगाने की सही दिशा
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।