आपके बेडरूम में रखी ये चीजें बन रही हैं कलह का कारण, तुरंत निकालें बाहर वरना छा जाएगी कंगाली
अक्सर हम सजावट के नाम पर बेडरूम में ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं, जो वास्तु शास्त ...और पढ़ें

Bedroom Vastu for Couples: पति-पत्नी के रिश्ते सुधारने के आसान वास्तु टिप्स। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बेडरूम हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह वह स्थान है, जहां हम दिन भर की थकान मिटाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की ऊर्जा हमारी सेहत, आर्थिक स्थिति और सबसे महत्वपूर्ण हमारे वैवाहिक जीवन को सीधे प्रभावित करती है।
अक्सर हम सजावट के नाम पर बेडरूम में ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच बेवजह के झगड़े होते हैं। अगर आपके घर में भी बिना बात के क्लेश हो रहे हैं, तो एक बार अपने बेडरूम की वस्तुओं पर नजर जरूर डालें।

Ai Generated Image
आईने की गलत दिशा
वास्तु के अनुसार, सोते समय शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखना चाहिए। अगर आपके बेड के ठीक सामने आईना है, तो यह पति-पत्नी के बीच विश्वास को कम करता है और सेहत से जुड़ी मुश्किलें बढ़ाता है। अगर आईना हटाना मुश्किल है , तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दें।
देवी-देवताओं की तस्वीरें
बेडरूम में उग्र (विकराल रूप वाले) देवी-देवताओं की मूर्तियां या पूर्वजों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे मन में अशांति बनी रहती है। अगर आप कोई तस्वीर लगानी भी है, तो बेडरूम में केवल राधा-कृष्ण या हंसों के जोड़े जैसी प्रेम प्रतीक वाली तस्वीरें ही लगाएं।
खबरें और भी
बंद घड़ी
बेडरूम में बंद घड़ी या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से भाग्य रुक जाता है। साथ ही, इससे नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
बेड के नीचे का सामान
अक्सर लोग बेड के नीचे पुराने जूते-चप्पल, सूटकेस या कबाड़ भर देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना गया है। बेड के नीचे की जगह खाली और साफ होनी चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। यहां रखा भारी सामान मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है।
रिश्तों में मिठास लाने के आसान उपाय
- सेंधा नमक का पोंछा - सप्ताह में एक बार बेडरूम में सेंधा नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं, इससे नकारात्मकता दूर होती है।
- सुगंध का प्रयोग - बेडरूम में हल्की और मीठी जैसे गुलाब या लैवेंडर की खुशबू वाले इत्र का प्रयोग करें।
- हल्के रंगों का चुनाव - दीवारों पर गुलाबी, हल्का नीला या क्रीम जैसे रंगों का उपयोग करें, जो शांति और प्यार को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कपल फोटो, खुशहाल रिश्तों के लिए जरूरी वास्तु टिप्स
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सावधान! आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है गलत दिशा में बना बाथरूम, पढ़ें वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।