Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य द्वार पर रोज पानी का छिड़काव करने से क्या होता है? इसके फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:11 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। यह उपाय देवी ल ...और पढ़ें

    घर के मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने से दूर होती है नकारात्मकता (Picture Credit: AI Generated)

    घर के मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने से दूर होती है नकारात्मकता (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु में ऐसे कई नियम बनाए गए हैं जो आपके घर की समृद्धि के लिए अच्छे माने जाते हैं। चीजों के रख-रखाव से लेकर घर की साफ-सफाई तक के वास्तु नियम हैं जो बहुत शुभ फल देने वाले हो सकते हैं।

    इसी प्रकार वास्तु नियमित रूप से घर के बाहर पानी का छिड़काव करने के बारे में बताता है और ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से आपके घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

    घर के मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने का आध्यात्मिक और ऊर्जा से जुड़ा महत्व है और इससे न सिर्फ घर को बल्कि घर के लोगों को भी बुरी शक्तियों से बचाने में मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं इस वास्तु उपाय के फायदों के बारे में-

    नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है

    यदि आप रोज सुबह उठाकर सबसे पहले मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करती हैं तो इससे किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और प्रवेश द्वार का शुद्दिकरण होता है।

    कई बार मुख्य द्वार पर बुरी ऊर्जा का वास हो जाता है और वह लंबे समय से एक ही स्थान पर इकट्ठा रखती है, लेकिन पानी का छिड़काव करने से इससे बाहर आने में मदद मिलती है।

    पानी में प्राकृतिक प्राण ऊर्जा होती है इसी वजह से यह एक ऐसा उपाय माना जाता है जिसके माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के भीतर हो जाता है और घर के सदस्यों को भी मानसिक शांति मिलती है।

    देवी लक्ष्मी का आगमन होता है

    ऐसी मान्यता है कि प्रवेश द्वार माता लक्ष्मी के आगमन का रास्ता होता है। सुबह के समय मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करने से यह स्थान साफ-सुथरा और ऊर्जा से भरपूर हो जाता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता आती है और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।

    खबरें और भी

    शांति और सुकून का अनुभव होता है

    घर के मुख्य द्वार अपर पानी छिड़कने से मानसिक और भावनात्मक शांति मिलती है, जिससे घर में प्रवेश करने वालों लोगों को सुकून का अनुभव होता है। यह उपाय मानसिक शांति बनाए रखने में भी मदद करता है और किसी भी प्रकार की शुभ ऊर्जा घर के भीतर आकर्षित होती है।

    किस समय करें यह उपाय

    यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में यह उपाय करेंगे तो आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप इस समय यह न कर पाएं तो कोशिश करें कि सूर्योदय के पहले यह उपाय करें जिससे इसके पूर्ण फल मिलें। इस उपाय को घर के किसी भी सदस्य के बाहर जाने यह बाहर के किसी भी सदस्य के भीतर आने से पहले करना चाहिए जिससे मुख्य द्वार का पूर्ण शुद्दिकरण हो सके।

    अगर आप नियमित रूप से पूजा के साथ मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करेंगे तो आपके जीवन में इसके प्रभाव दिखाए देंगे और मानसिक शांति के साथ समृद्धि के द्वार भी खुलेंगे।

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगाना कितना शुभ है? क्या हैं वास्तु के नियम

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी चाहते हैं घर में सुख-समृद्धि? मुख्य द्वार पर लगाएं पीतल की घंटी, बढ़ेगी सकारात्मकता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।