विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात के समय क्यों नहीं धोने चाहिए कपड़े? वास्तु शास्त्र से जानें इसके पीछे का कारण

Updated: Wed, 19 Aug 2026 06:37 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में कपड़े धोना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। ...और पढ़ें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़े धोने का बेस्ट टाइम (Picture Credits- AI Image)

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़े धोने का बेस्ट टाइम (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेजी से बदलती और भागदौड़ भरी दुनिया में समय बचाने के लिए अधिकतर लोग रात के समय कपड़े धोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह वास्तु सिद्धांतों के हिसाब से सही है?

ऐसा माना जाता है कि, घर में किए जाने वाले सभी काम का एक शुभ समय और दिशा होती है, जो हमारी एनर्जी, पैसा, सुख और समृद्धि पर गहराई से असर दिखाती है। इससे यह सवाल उठता है कि, कपड़े धोने के लिए सबसे शुभ समय कौन-सा है, रात, दोपहर या सुबह? आइए जानते हैं वास्तु के सिद्धांतों से इस सवाल का जवाब।

क्या रात में कपड़े धोना सही है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रात में कपड़े धोना आमतौर पर सही नहीं माना जाता है। इसका असल कारण है रात के समय नकारात्मक एनर्जी ज्यादा प्रभावी रहती है। कपड़े धोना सिर्फ साफ-सफाई का काम नहीं है, बल्कि इसमें दिन भर की ऊर्जा का भी इस्तेमाल होता है।

इसलिए रात के समय कपड़े धोने से नकारात्मक ऊर्जा कपड़ों में बनी रह सकती है, जिससे बाद में उन कपड़ों को पहनने पर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक संतुलन में समस्या हो सकती है।

कपड़े धोने का सही समय क्या है?

कपड़े धोने के लिए सबसे सही समय सुबह का होता है। अगर आपकी डे टू डे लाइफ काफी बिजी है, तो कपड़े धोने को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए थोड़ा बदलाव करना बेहद जरूरी है।

सूर्योदय के बाद वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है, जो कपड़ों को प्रभावी ढंग से साफ करने में मद करता है। पुराने समय में लोग सुबह जल्दी उठकर कपड़े धोते थे, ताकि धूप और ताजी हवा के कारण कपड़े जल्दी सूख सके।

अगर आपकी जीवनशैली काफी व्यस्त है और सुबह कपड़े धोने का समय नहीं मिलता है, तो दोपहर का समय भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस समय सूर्य की किरणें काफी तेज होती हैं, जो कपड़ों से बैक्टीरियां खत्म करने में प्रभावी होती है। हालांकि शाम के बाद खासतौर पर सूर्यास्त के बाद कपड़े धोने से बचना चाहिए।

रात को कपड़े धोने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है

यह याद रखना बेहद जरूरी है कि, रात में कपड़े धोने और सुखाने से वास्तु दोष की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा रात में धोए गए कपड़े अक्सर ठीक से नहीं सूखते हैं।

परिणामस्वरूप उनमें नमी य दुर्गंध की समस्या देखने को मिल सकती है, जो सेहत के नजरिये से भी हानिकारक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में नमी और गंदगी को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, और यह आदत धीरे-धीरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें- सावन में करें नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, दिशा से लेकर अभिषेक तक, पढ़ें वास्तु के सही नियम

यह भी पढ़ें- टूटी और पुरानी चूड़ियों का क्या करें? सुहागन महिलाओं को ध्यान रखने चाहिए ये वास्तु नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।