घर में तुलसी और शमी का पौधा एक साथ रखना शुभ या अशुभ, वास्तु के नियम क्या हैं?
घर में तुलसी और शमी के पौधों को रखने के वास्तु नियमों को समझना महत्वपूर्ण है। वास्तु के अनुसार, इन ...और पढ़ें

तुलसी और शमी के पौधे: वास्तु नियम और सही दिशा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
तुलसी को ईशान कोण में, शमी को दक्षिण दिशा में स्थापित करें।
वास्तु के अनुसार, तुलसी और शमी को एक साथ न रखें।
सही वास्तु नियमों से घर में सुख-समृद्धि आकर्षित होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में पौधों को रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और शुभता आती है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी आप घर में किसी भी पौधे को लगाते हैं तब इसके लिए वास्तु के नियमों का ध्यान देना जरूरी होता है। यही नहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए।
इनमें से तुलसी और मनी प्लांट को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वहीं कई लोग घर में भगवान शिव और शनिदेव के प्रिय पौधे शमी को भी लगाते हैं।
लोग अक्सर घर में सभी पौधों को एक साथ ही रखते हैं, जबकि हर एक पौधे के लिए एक शुभ दिशा बताई जाती है। आइए आपको बताते हैं कि तुलसी के पास शमी का पौधा रखना कितना सही है और इसके लिए वास्तु नियम क्या हैं?
तुलसी का पौधा किस दिशा में रखें?
तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है और यदि आप इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाते हैं तो इसके पूर्ण फल मिलते हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है, वहां माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। तुलसी को आप हमेशा घर के ईशान कोण में लगाएं।
यदि आप इसे घर के भीतर रख रहे हैं तो मंदिर के पास भी रख सकते हैं। इस सही दिशा में होने के कारण तुलसी का पौधा घर में पूर्ण रूप से सकारात्मक ऊर्जा को फैलाता है और किसी भी बुरी ऊर्जा को दूर रखता है।
शमी का पौधा किस दिशा में रखना चाहिए?
शमी के पौधे का संबंध शनि और यम देव से है। इस वजह से इसे यम की दिशा यानी दक्षिण दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप शमी का पौधा घर में रख भी रहे हैं तो इसे घर के भीतर न लगाएं। यही नहीं प्रत्येक शनिवार इस पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं जिससे इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं।
क्या शमी और तुलसी को एक साथ रखा जा सकता है?
वास्तु की मानें तो आपको तुलसी और शमी को कभी भी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि दोनों पौधों के लिए शुभ दिशाएं अलग-अलग होती हैं। जहां तुलसी को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाता है वहीं शमी के पौधे के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण मानी जाती है। इस वजह से दोनों पौधों के प्रभाव भी बहुत अलग-अलग होते हैं।
शमी का पौधा आपको अपने घर के अंदर कभी नहीं रखना चाहिए, जबकि तुलसी को हमेशा घर के भीतर आंगन में लगाना चाहिए। हालांकि, आप अगर दोनों पौधों को घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि जहां प्रवेश की तरफ बाईं ओर और शमी को दाहिनी तरफ रखना चाहिए। अगर आप इन पौधों को वास्तु के अनुसार अलग-अलग जगह पर रखते हैं, तो यह पौधे समृद्धि को आकर्षित करते हैं।
अगर आप भी ये दोनों पौधे अपने घर में लगा रही हैं, तो इसके वास्तु नियमों का पालन जरूर करें जिससे समृद्धि आकर्षित होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर की छत पर रखा है सूखा 'तुलसी का पौधा'? आज ही हटाएं, बिगड़ सकता है वास्तु
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
