Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके घर की छत पर रखा है सूखा 'तुलसी का पौधा'? आज ही हटाएं, बिगड़ सकता है वास्तु

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    अगर आपकी छत पर सूखा तुलसी का पौधा रखा है, तो उसे आज ही हटा दें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार सूखा तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ...और पढ़ें

    तुलसी का पौधा सूख जाए, तो क्‍या करें? (Picture Credit- AI Generated)

    तुलसी का पौधा सूख जाए, तो क्‍या करें? (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे का घर में होना महत्वपूर्ण बताया गया है। यह पौधा घर में सुख-शांति और प्रेम लेकर आता है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इस पौधे से जुड़ी कुछ विशेष स्थितियां भी बताई गई हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं और घर की छत पर सूखा तुलसी का पौधा रखना उनमें से एक है।

    चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे तुलसी का सूखा पौधा, तो घर का पूरा वास्‍तु बिगाड़ सकता है और इससे जातक को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    तुलसी सूखा पौधा छत पर रखने से क्‍या होता है?

    हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्‍मी का स्‍वरूप माना गया है। लेकिन यह सूख जाए और घर की छत पर रखा रह जाए, तो इससे बुध ग्रह कमजोर होता है। ज्‍योतिष गणनाओं के आधार पर अपने हरे रंग की पत्तियों के कारण तुलसी बुध ग्रह का प्रतिनिधित्‍व करती है। इसलिए तुलसी के सूखने पर बुध ग्रह से जुड़ी समस्‍याएं होती हैं।

    dry tulsi plant vastu

    (Picture Credit- AI Generated)

    किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है?

    सूखा तुलसी का पौधा घर की छत पर रखा छोड़ देंगे, तो वास्‍तु शास्‍त्र के आधार पर आपको निम्‍नलिखित समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है-

    • घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक धन का खर्च होगा। हो सकता है कि कभी-कभी फिजूलखर्च भी हो। अचानक से बड़े-बड़े खर्चे एक साथ सामने आ जाएंगे।
    • लोगों में आपसी प्रेम में कमी आएगी। घर के सदस्‍यों के पास एक दूसरे से बातचीत करने का भी समय नहीं होगा। छोटी सी बात को लेकर बड़े विवाद भी हो सकते हैं।
    • नौकरीपेशा लोगों के करियर में रुकावट आएगी। आपका डिमोशन हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपका मन न लगे। आपके काम पेंडिंग होने शुरू हो जाएंगे।
    • बुध का सीधा संबंध शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य से होता है। यदि बुध कमजोर है, तो घर में अचानक किसी को गंभीर बीमारी हो सकती है।

    क्‍या है उपाय ?

    तुलसी का पौधा सूख जाए, तो उसे फेंके नहीं। उसकी लकडि़यों का पाउडर बना लें और जब भी घर में पूजा करें तो दीपक में इस पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करके डालें। इससे आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

    अतः तुलसी का पौधा सूख रहा है, तो उसे तुरंत ही अपने घर से हटा दें।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी