यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: रोजाना इन कामों से जीवन में बनी रहेगी खुशहाली, दूर होंगे लड़ाई-झगड़े
वास्तु शास्त्र में ये माना गया है कि अगर आप घर बनाते समय या फिर घर की साज-सज्जा के दौरान वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉ ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मकता का विकास होता है। यह एक प्राचीन हिंदू प्रणाली, जिसका कई लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पालन करते हैं। इसके काफी अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु (Daily Vastu Remedies) के अनुसार, कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आपके जीवन में सुख-शांति की वृद्धि हो सकती है।
दूर होगी नेगेटिविटी
अगर आपके घर में बिना वजह लड़ाई-झगड़ा होता रहता है, तो इसका एक कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
यहां जलाएं दीपक
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, रोजाना आपको शाम के समय तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
यह भी पढ़ें - Tulsi Puja Niyam: घर में तुलसी के होने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कब और कहां लगाएं पौधा?
रोजाना करें ये काम
रोजाना घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां खोलें, ताकि प्राकृतिक रोशनी और ताजा हवा घर में आ सके। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसी के साथ सुबह-शाम नियमित रूप से पूजा करें और धूप-दीप जलाएं, जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
खबरें और भी
.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए घर खासकर मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का जरूरी रूप से ध्यान रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है, जिससे खुशहाली का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही रात में सोने से पहले किचन के सिंक में कभी भी जूठे बर्तन न छोड़कर सोएं। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया।
यह भी पढ़ें - Marriage Vastu Tips: विवाह में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'