यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Puja Niyam: घर में तुलसी के होने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कब और कहां लगाएं पौधा?
सनातन धर्म में कई पेड़-पौधें पूजनीय हैं जिसमें तुलसी (Tulsi Puja Niyam) का पौधा भी शामिल है। तुलसी को बेहद पौधा माना जाता है। इसी वजह से लोग इसे अपने घ ...और पढ़ें

HighLights
- तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है।
- इस पौधे की पूजा करना शुभ होता है।
- तुलसी को लगाने के लिए नियम का पालन करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। लोग इस पौधे की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही पर तुलसी में जल दिया जाता है। इससे साधक के जीवन में आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी को घर में लगाने के लिए नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। अगर आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि किस दिन तुलसी लगाना शुभ माना गया है?
इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी (Tulsi Puja Niyam) की पूजा-अर्चना करने का बेहद महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन अधिक शुभ माना जाता है। शुभ दिन पर तुलसी लगाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और हमेशा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी की मंजरी के इन उपायों से जीवन में नहीं सताएगा कोई डर, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
इस दिशा में लगाएं तुलसी
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- इसके अलावा तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन में अधिक वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
(1).jpg)
खबरें और भी
इस दिन न तोड़ें तुलसी के पत्ते
तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए और न ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस गलती को करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्या आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Month 2025: तुलसी के इन उपायों से फूल की तरह खिलेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा जीवन
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना शुभ माना गया है, लेकिन इस काम के लिए सूर्योदय के समय को शुभ माना गया है। तुलसी पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए और विधिपूर्वक तुलसी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पौधे के आसपास गंदगी न रखें, क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।