Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Upay: तुलसी की मंजरी के इन उपायों से जीवन में नहीं सताएगा कोई डर, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 03:36 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के उपाय (Tulsi Ke Upay) का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की मजंरी के उपाय करने से घर में धन की द ...और पढ़ें

    तुलसी की मंजरी के उपायों से चमकेगी किस्मत (Pic Credit-AI)
    तुलसी की मंजरी के उपायों से चमकेगी किस्मत (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. तुलसी पूजा का विशेष महत्व है।
    2. इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
    3. तुलसी की मंजरी से जुड़े कई उपाय किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी की मजंरी से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

    श्रीहरि होंगे प्रसन्न

    यदि आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद प्रभु की पूजा करें और उनके चरणों में तुलसी की मंजरी चढ़ाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को विधिपूर्वक करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है।

    आर्थिक तंगी होगी खत्म

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो तुलसी की मंजरी और दूध से भगवान विष्णु का विधिपूर्वक अभिषेक करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी जल्द खत्म होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।  

    यह भी पढ़ें:  Tulsi Ke Upay: मनचाहे वर पाने के लिए आजमाएं तुलसी के उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। कुछ समय के बाद इसे पर्स या फिर तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से तिजोरी पैसों से कभी खाली नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    खबरें और भी

    सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    अगर आप जीवन में दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन के सभी तरह के दुख संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Manjari Ke Upay: तुलसी की मंजरी के इन उपायों से धन की परेशानी होगी दूर, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।