Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepak jalane ke Niyam: घर की इस दिशा में जलाएं दीपक, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:20 PM (GMT+05:30)

    पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। कई लोग दीपक को जलाते समय नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसकी वजह से उन्हें उपासना का शु ...और पढ़ें

    Puja Tips: दीपक जलाने से संबंधित नियम (Pic Credit- Freepik)
    Puja Tips: दीपक जलाने से संबंधित नियम (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में दीपक जलाना शुभ माना गया है।
    2. शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है।
    3. खंडित दीपक जलाना वर्जित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Deepak: सनातन धर्म में सुबह और शाम देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दौरान साधक अपने इष्ट देवता को कई तरह से प्रसन्न करते हैं। कोई दीपक जलाकर तो कोई घंटी बजाकर। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवता साधक से प्रसन्न होकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Happiness: वास्तु शास्त्र के इन उपाय से जीवन को बनाएं खुशहाल, सुख-शांति की होगी प्राप्ति

    दीपक जलाने के नियम (Deepak jalane ke niyam in hindi)

    दीपक जलाने से पहले उस स्थान को साफ कर लें। साथ ही दीपक कहीं से टूटा यानी खंडित नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टूटा हुआ दीपक को जलाने से पूजा का जातक पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। दीपक जलाने से पहले दीपक में उचित मात्रा में तेल या घी डाल लें, क्योंकि पूजा के समापन से पहले दीपक बुझ न जाए। अगर पूजा के दौरान दीपक बुझ जाता है, तो इसे अपशकुन माना जाता है।

    घर की इस दिशा में जलाएं दीपक

    • वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने से संबंधित नियम के बारे में वर्णन किया गया है। घर की पूर्व दिशा में दीपक को जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की आयु में वृद्धि होती है और जीवन में सदैव हेल्थ बढ़िया रहती है।
    • वहीं, घर की पश्चिम दिशा में भी दीपक को जलाना फलदायी साबित होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस दिशा में दीपक जलाने से इंसान को हर समस्या से मुक्ति मिलती है।
    • अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो दीपक जलाकर घर की उत्तर दिशा में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन, घर में खुशियों का होगा आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी