Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 09:00 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्व ...और पढ़ें

    Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर क्या करें और क्या न करें?

    Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    2. धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

    3. दीवाली के दिन धन के देवता कुबेर देव की पूजा की जाती है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक महीने में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है।

    dhanteras mantra

    ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता दूर करना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक से जुड़े ये उपाय जरूर करें।

    नमक के उपाय

    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिश्रित पानी से घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।
    • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी जरूर करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिश्रित पानी का छिड़काव घर के मुख्य द्वार पर करें। इस उपाय को करने से भी दुख और दरिद्रता दूर होती है।
    • ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस के दिन नमक की लेनदेन नहीं करनी चाहिए। इसके लिए धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी को नमक उधार में न दें और न ही किसी से उधार में नमक न लें। वहीं, धनतेरस के दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अन्न और धन का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: इन मंत्रों के जप से करें भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

     

    खबरें और भी