Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु टिप्‍स : घर में क्लेश और बीमारी का कारण बनती है गंदी सिंक और बेसिन , रात में सोने से पहले जरूर करें यह काम

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    घर में गंदगी और गंदे सिंक-बेसिन नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं, जो जीवन में परेशानियां लाते हैं। रात में सोने से पहले कुछ सरल उपाय अपनाकर इस वास्तु ...और पढ़ें

    घर की नालियों, सिंक और बेसिन में राहु का वास होता है।  (Picture Credit- AI Generated)

     घर की नालियों, सिंक और बेसिन में राहु का वास होता है। (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. गंदे सिंक और बेसिन नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं।

    2. राहु का वास गंदगी और रुके पानी में होता है।

    3. रात में सोने से पहले सिंक साफ कर नल बंद करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का होना यानी आपके आपके जीवन में परेशानियों का आना। वास्‍तु शास्‍त्र में इस बारे में विस्‍तार से बताया गया है कि आखिर घर में यह नकारात्‍मक ऊर्जा होती कहां है। हालांकि, जहां गंदगी होती है, वहीं पर नकारात्‍मक ऊर्जा वास करती है। ऐसे में किचन की सिंक और बाथरूम का बेसिन इस ऊर्जा से सबसे अधिक प्रभावित माने जाते हैं।

    सबसे ज्‍यादा नकारात्मक ऊर्जा रात के वक्‍त जब माहौल शांत होता है, तब अपने सबसे शक्तिशाली रूप में होती है। इसलिए रात में सोने से पहले कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए, जिनसे घर में वास्‍तु दोष न लगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि वास्‍तु शास्‍त्र में इस बारे में क्‍या बताया गया है।

    राहु को मजबूत रखना है जरूरी

    वास्तु शास्‍त्र के अनुसार घर की नालियों, सिंक और बेसिन में राहु का वास होता है। ऐसा माना जाता है, कि जहां भी बदबू, रुका हुआ पानी, गंदगी होती है, वहां राहु का वास होता है। यह एक छाया ग्रह है और घर में इसका प्रवेश, जीवन को नकारात्‍मक ऊर्जा से भर देता है।

    घरों की नाली में लगी काई, किचन का गंदा सिंक, बाथरूम का जाम बेसिन आदि सभी को साफ रखना बहुत जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो निश्चित ही आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    वास्‍तु दोष से कैसे बचें?

    रात में सोने से पहले कुछ जरूरी काम कर लिए जाएं, तो घर में कभी वास्तु दोष नहीं लगता है।

    सबसे पहले इस बात का ध्‍यान रखें कि सोने से पहले किचन की सिंक में एक भी झूठा बर्तन न रखा हो। यदि आप रात में कुछ खा रहे हैं, तो झूठे बर्तन को धोकर रखें और सिंक को अच्‍छी तरह से सुखाकर फिर सोएं।

    खबरें और भी

    बाथरूम और किचन की नालियों में नमक की एक रेखा बना दें। ऐसा करने से नाली के रास्‍ते घर में किसी भी तरह का कोई कीट नहीं घुसेगा और नालियां साफ रहेंगी। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी कम रहेगा।

    बेसिन का नल रखें बंद

    पानी की बर्बादी को वास्तु शास्‍त्र में पाप बताया गया है। इससे चंद्रमा और राहु ग्रह, दोनों ही कमजोर होते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले अच्‍छे से जांच -परख कर लें कि कहीं बाथरूम का कोई नल खुला तो नहीं रह गया है या फिर कोई नल टपक तो नहीं रहा है।

    अतः ऊपर बताई गई तीन बातों का यदि आप ध्यान रखते हैं, तो घर आपका नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष दोनों से कभी भी प्रभावित नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- आपके बेडरूम का वास्तु तय करता है लव लाइफ की क्वालिटी? इन 5 आसान टिप्स से दूर करें हर झगड़ा

    यह भी पढ़ें- इन वास्तु नियमों का पालन कर चमकाएं अपनी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।