Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किचन सिंक के नीचे भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:12 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन सिंक के नीचे कुछ खास चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। कूड़ादान, झाड़ू ...और पढ़ें

    किचन सिंक के नीचे इन 4 चीजों को रखने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

    किचन सिंक के नीचे इन 4 चीजों को रखने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की सुख समृद्धि बनाए रखने और ऊर्जा का संतुलन बनाने के लिए वास्तु की अहम भूमिका होती है। ऐसा माना जाता है कि घर के हर एक स्थान के साथ किचन में भी वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।

    जिस प्रकार किचन में राखी सभी वस्तुओं को वास्तु के नियमों का पालन करते हुए रखने की सलाह दी जाती है। उसी प्रकार से किचन सिंक के नीचे की जगह, जिसे लोग अक्सर सामान रखने की जगह बना लेते हैं, वो आपके घर के वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

    यदि सिंक के नीचे की जगह सही तरीके से इस्तेमाल न की जाए तो यह आपके घर के लिए नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि आपको किचन सिंक के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए जिससे घर का वास्तु ठीक रहे।

    किचन सिंक के नीचे डस्टबिन न रखें

    आमतौर पर लोग किचन सिंक के नीचे के खाली स्थान का सदुपयोग करने के लिए इसके नीचे डस्टबिन रख देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इस जगह पर डस्टबिन रखने से बार-बार कचरे पर नजर नहीं पड़ेगी और यह कूड़ा भी ठीक तरह से रखा रहेगा, लेकिन यदि हम वास्तु की मानें तो आपको भूलकर भी किचन सिंक एक नीचे कचरा इकठ्ठा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से किचन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और वास्तु दोष भी लग सकता है। अगर आपको डस्टबिन रखना है तो किचन के बाहर ही रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    सिंक के नीचे झाड़ू न रखें

    किचन सिंक के नीचे भूलकर भी झाडू नहीं रखनी चाहिए। शास्त्रों में झाड़ू की तुलना माता लक्ष्मी से की गई है इसलिए इसे रखने की भी कुछ जगहें निर्धारित की गई हैं। वास्तु के अनुसार आपको झाड़ू को हमेशा सही स्थान पर ही रखना चाहिए अन्यथा माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसी वजह से इसे सिंक के नीचे रखने से भी मना किया जाता है।

    किचन सिंक के नीचे बर्तन न रखें

    कई बार लोग किचन सिंक के नीचे जूठे बर्तन इकट्ठे कर देते हैं। ऐसा करने से आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। यदि हम वास्तु की न भी मानें तब भी किचन सिंक के नीचे गंदगी होती है और जूठे बर्तन रखने से कई तरह के बैक्टीरिया बर्तनों में आ सकते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    किचन सिंक के नीचे सफाई से जुड़ी चीजें न रखें

    वास्तु के अनुसार, सफाई से जुड़ी चीजें जैसे केमिकल, लिक्विड डिटर्जेंट जैसी चीजों को सिंक के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष हो सकता है। किचन सिंक के नीचे की जगह पानी से जुड़ी होती है और यहां सफाई से जुड़ी चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता है। वास्तु की मानें तो सफाई का सामान खाना बनाने की जगह और पानी के स्रोतों से दूर ही रखना ठीक होता है।

    अगर आप भी किचन सिंक के नीचे यहां बताई चीजें रखती हैं, तो आपको अपनी इन आदतों को तुरंत बदलने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी रात को सिंक में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? वास्तु से जानें, कैसे यह आदत रोक सकती है बरकत

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रसोई में ये 5 गलतियां? मां अन्नपूर्णा रूठीं तो हो जाएंगे कंगाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।