Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको मिल रहे हैं 5 संकेत, तो घर में हो सकता है भयंकर वास्तु दोष

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:23 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर आर्थिक तंगी, बीमारी और झगड़े जैसे कई संकेत मिलते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ...और पढ़ें

    इन संकेतों से करें वास्तु दोष की पहचान ( AI Generated Image)

    इन संकेतों से करें वास्तु दोष की पहचान ( AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी हो सकती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर कई संकेत मिलते हैं। अगर आप भी घर में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि वास्तु दोष (Vastu Dosh Ke Sanket) के प्रमुख संकेत के बारे में।

    vastu tips  (80)

    ( AI Generated Image)

    वास्तु दोष के संकेत

    • अगर अधिक मेहनत करने के बाद भी घर में बरकत नहीं हो रही है और बेवजह के खर्चों में वृद्धि हो रही है, तो इसे वास्तु दोष का संकेत माना जाता है।
    • इसके अलावा अगर आपके परिवार में कोई सदस्य अधिक बीमार रहता है और हेल्थ में कोई सुधार देखने को नहीं मिलता है, तो इसे भी वास्तु दोष का संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इस दोष की वजह गलत दिशा में भारी सामान होने से होता है।
    • घर में बिना किसी वजह झगड़े होना और मानसिक तनाव की समस्या को भी वास्तु दोष का संकेत माना जाता है।
    • अगर आपके कामों में कोई बाधा आ रही है या फिर बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो इसकी वजह वास्तु दोष हो सकता है।
    • घर में वास्तु दोष की वजह से हरे-भरे पौधे भी सुख जाते हैं।

    कैसे दूर करें वास्तु दोष?

    • अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो ऐसे में घर के दरवाजे पर स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
    • इसके अलावा वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर की दक्षिण दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही सभी कामों में सफलता मिलती है।
    • वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सफाई करने के बाद गंगाजल से शुद्ध करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- घर के मंदिर से जुड़ी ये गलतियां पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, जानिए वास्तु के अनुसार सही जगह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी