Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रसोई में ये 5 गलतियां? मां अन्नपूर्णा रूठीं तो हो जाएंगे कंगाल

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:25 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में की गई गलतियां मां अन्नपूर्णा को नाराज कर सकती हैं, जिससे अन्न और धन की कमी हो सकती है। जूठे बर्तन न छोड़ें, डिब्बे ख ...और पढ़ें

    धन रोकती हैं किचन की ये आदतें (AI-Generated Image)

    धन रोकती हैं किचन की ये आदतें (AI-Generated Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में रसोई को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। उनकी कृपा से सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए कहा जाता है कि रसोई में साफ-सफाई और वास्तु के नियम का ध्यान रखें।

    ऐसा माना जाता है कि रसोई में कुछ गलतियों को करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और जीवन में अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको विस्तार से बताते हैं कि रसोई में कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

    vastu tips for kitchen  (4)

    (AI-Generated Image) 

    1. रात में जूठे बर्तन छोड़ना- वास्तु के अनुसार, रात को रसोई में भूलकर भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। साथ ही जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    2. डिब्बे खाली न होने दें- ऐसा माना जाता है कि रसोई में आटा, चावल, नमक या हल्दी के डिब्बों को कभी भी खाली न होने दें। अगर डिब्बों में सामान कम है, तो उसे पहले ही भर दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में खाली डिब्बे रखने से दरिद्रता में वृद्धि होती है और घर में अशांति का माहौल रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रसोई में उल्टा तवा रखना है राहु को न्योता, एक गलती कर सकती है कंगाल, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषी

    3. साफ-सफाई का रखें ध्यान- रसोई में हमेशा साफ-सफाई का रखें। ऐसा माना जाता है कि गंदी रसोई में मां अन्नपूर्णा वास नहीं करती हैं, जिससे अन्न के भंडार खाली होने लगते हैं।

    4. टूटे हुए या चटके हुए बर्तन- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई में टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों को रखना शुभ नहीं माना गया है। इस तरह के बर्तनों का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इनमें खाना खाने से दुर्भाग्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके भी घर में टूटे हुए या चटके हुए बर्तन हैं, तो उन्हें आज ही घर से बाहर करें।

    5. बिना नहाए भोजन बनाना- रोजाना सुबह स्नान करने के बाद ही भोजन बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना नहाए भोजन बनाने से घर की बरकत रुकती है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे घर में सुख-शांति का वास नहीं होता है। इसलिए कहा जाता है कि रसोई में वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम का पालन जरूर करें। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- नारद पुराण में लिखा है साफ-साफ भूलकर भी न छुएं ये 5 चीजें, नहीं तो छिन सकता है सब कुछ

    यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, घर बन जाएगा स्वर्ग और बढ़ेगा प्यार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।