Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, घर बन जाएगा स्वर्ग और बढ़ेगा प्यार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:08 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फैमिली फोटो लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिससे परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ता है। ...और पढ़ें

    घर में फैमिली फोटो लगाने के वास्तु नियम: जानें सही दिशा और स्थान  (Picture Credit- AI Generated)

    घर में फैमिली फोटो लगाने के वास्तु नियम: जानें सही दिशा और स्थान (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तस्‍वीर में कैद अपने परिवार की मीठी-मीठी यादों को हमेशा अपनी नजरों के सामने रखने की ख्‍वाहिश तो हर किसी की होती है। इसलिए घर में फैमिली फोटो लगाने का ट्रेंड है। यह घर की सजावट को तो बढ़ावा देता ही है, साथ ही इससे भावनात्‍मक जुड़ाव भी होता है। हालांकि, वास्‍तु में घर पर फैमिली फोटो को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, क्‍यों‍कि इस तरह की तस्‍वीरों को देखने से भी व्‍यक्ति के अंदर एक अलग प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है।

    इसलिए फैमिली फोटो को सही दिशा, सही कमरे और सही दीवार पर लगाना जरूरी है। चलिए हम आपको बताते हैं कि वास्‍तु शास्‍त्र के आधार पर फैमिली फोटो कहां लगानी चाहिए।

    किस कमरे में लगाएं 'फैमिली फोटो'?

    • वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक फैमिली फोटो को हमेशा लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। लिविंग रूम वह स्‍थान होता है, जहां पर परिवार के सभी लोग इकट्ठा होते हैं। यदि इस तरह की तस्‍वीर आप वहां लगाते हैं, तो परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ता है। साथ ही, तस्वीर को घर का हर सदस्य देख सकता है, जिससे उसके अंदर भी परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भावनात्मक जुड़ाव आता है।
    • यदि लिविंग रूम में आप फमिली फोटो लगा रहे हैं, तो आपको हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में मौजूद दीवार पर इसे लगाना चाहिए। दीवार न हो तो आप किसी फर्नीचर पर भी इसे रख सकते हैं।
    • दक्षिण-पश्चिम दिशा स्थिरता, शक्ति और ठहराव की दिशा है। इससे रिश्‍तों में मजबूती आती है और परिवार में मौजूद सदस्‍य एक दूसरे की शक्ति बनते हैं।
    • बेडरूम में भी आप फैमिली फोटो लगा सकते हैं।
    • वैसे फैमिली फोटो से ज्‍यादा अच्‍छा होगा कि आप यहां कपल फोटो लगाएं। फिर भी अगर आप फैमिली फोटो लगा रहे हैं, तो आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा का ही चुनाव करना चाहिए।
    family photo vastu tips for happiness(Picture Credit- magnific) 

    यहां नहीं लगाएं 'फैमिली फोटो'

    फैमिली फोटो कभी भी ईशान कोण पर नहीं लगाना चाहिए। यह स्थान ईश्वर का होता है। इसलिए यहां कभी भी अपने जीवित या मृत फैमिली मेंबर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

    इसके साथ ही, दक्षिण दिशा में भी फैमिली फोटो लगाने से बचना चाहिए। यह दिशा अग्नि तत्‍व से भरी होती है। इस दिशा में यदि आप फैमिली फोटो लगाते हैं, तो परिवार के सदस्‍यों के मध्‍य मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा, क्रोध एवं नफरत का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए यहां पर फैमिली फोटो लगाने से बचना चाहिए।

    अतः आप भी घर में फैमिली फोटो लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऊपर वास्तु शास्त्र के आधार पर बताई गई बातों को नजरअंदाज न करें।

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों घर की चौखट पर बैठने से मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? कारण जानकर आप भी कहेंगे- बात में दम है!

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर की गई ये 5 गलतियां बन सकती हैं आर्थिक तंगी का कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी