Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मुख्य द्वार पर की गई ये 5 गलतियां बन सकती हैं आर्थिक तंगी का कारण

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    घर के मुख्य द्वार पर की गई 5 वास्तु गलतियां आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं। कंटीले पौधे, अव्यवस्था, जूतों का ढेर, अंधेरा और टूटा दरवाजा नकारात्मक ऊर् ...और पढ़ें

    वास्तु की ये 5 गलतियां ला सकती हैं आर्थिक तंगी (Picture Credit: AI Generated)

    वास्तु की ये 5 गलतियां ला सकती हैं आर्थिक तंगी (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर का मुख्य द्वार केवल के दरवाजा नहीं है बल्कि इसी स्थान से ऊर्जाएं घर के भीतर प्रवेश करती हैं। इसी वजह से हमेशा सलाह दी जाती है कि मुख्य द्वार को साफ-सुथरा ही रखें। जब सुबह के समय सूर्य की रोशनी मुख्य द्वार पर पड़ती है तो इसका प्रभाव पूरे घर में होता है।

    इसी वजह से सुबह दरवाजा खोलकर रहने के लिए कहा जाता है। वहीं गंदा और अव्यवस्थाओं से भरा दरवाजा आपके जीवन में कई समस्याएं ला सकता है।

    इस स्थान पर की गई कई वास्तु से जुड़ी गलतियां घर में रहने वाले अन्य सदस्यों के जीवन में भी समस्याएं ला सकती हैं मुख्य रूप से ऐसी गलतियां आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें मुख्य द्वार से जुड़ी ऐसी गलतियों के बारे में जिन्हें आपको करने से हमेशा बचना चाहिए।

    मुख्य द्वार पर कंटीले पौधे लगाना

    कई बार हम जाने अनजाने में ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं जिनका प्रभाव जीवन में दिखाई देने लगता है। ऐसे ही यदि आप मुख्य द्वार पर कंटीले पौधे जैसे कैक्टस, एलोवेरा लगाती हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बाधित होने लगता है। आप भूलकर भी मुख्य द्वार पर ऐसे पौधे न लगाएं। इनके स्थान पर यदि आप यहां फूलों वाले पौधे लगाएंगी तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है।

    main gate vastu

    मुख्य द्वार को अव्यवस्थित रखना

    कई बार हम जाने अनजाने में मुख्य द्वार पर अव्यवस्था फैला देते हैं जिसकी वजह से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में भी तनाव की स्थिति आने लगती है। यदि आप मुख्य द्वार को व्यवस्थित रखेंगी यो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुचारु रूप से बना रहेगा। मुख्य द्वार पर कूड़ादान या झाड़ू न रखें और फिर किसी भी प्रकार का कचरा इकठ्ठा न रखें।

    खबरें और भी

    मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर रखना

    अक्सर देखा जाता है घर के बच्चे हों या बड़े, मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर इकठ्ठा कर देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के घर में मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर होता है तो आर्थिक हानि के योग बनते हैं। यदि आप यहां किसी वजह से जूते रख भी रहे हैं तो ध्यान रखें कि शू रैक में जूते रखें और भूलकर भी शू रैक खुली न रखें। मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर ही शू रैक रखें।

    मुख्य द्वार पर रोशनी न रखना 

    कई बार आपके घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा होता है जो नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है और इससे आर्थिक हानि के योग बन सकते हैं। अगर आप भी घर में सदैव सकारात्मकता बनाए रखना चाहती हैं तो उस बात का ध्यान रखें कि इस स्थान पर रोशनी का कोई न कोई स्रोत जरूर रखा होना चाहिए

    मुख्य द्वार का टूटा-फूटा होना

    अगर आपके घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा या किसी विकृत आकार का होता है तो यह आपके लिए समस्याओं का कारण बन सकता है। इस तरह के मुख्य द्वार से घर के भीतर माता लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दरवाजा ही नहीं बल्कि यदि दरवावाजे के कुंडे भी टूटे या चटके हुए हैं तो इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए।

    अगर आप भी घर के मुख्य द्वार पर वास्तु से जुड़ी यहां बताई कोई भी गलती करती हैं तो आर्थिक हानि के साथ अन्य नुकसान हो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार के लिए कौन-से पौधे हैं शुभ और कौन-से अशुभ? देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता है स्वस्तिक? पढ़ें इसके पीछे का गहरा रहस्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।