क्या आप भी रात को सिंक में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? वास्तु से जानें, कैसे यह आदत रोक सकती है बरकत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में अगर आप ये गलती करते हैं, तो मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाती हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। ...और पढ़ें

क्या सही है रात में जूठे बर्तन छोड़ना? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
जूठे बर्तन रात में छोड़ने से मां लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न
रसोई में पानी और आग को हमेशा रखें एक-दूसरे से दूर
वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर लग सकता है वास्तु दोष
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अपने बूढ़े-बड़ों को अक्सर यह कहते हुए कि रात के समय रसोई में गंदे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। इसे लेकर वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
झेलनी पड़ती है मां लक्ष्मी की नाराजगी
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रात में रसोई को गंदी छोड़ने या फिर सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी भी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, जिससे अक्सर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर किसी कारणवश आपके लिए रात में बर्तनों को साफ करना संभव नहीं है, तो ऐसे में आप उनमें पानी डालकर जरूर रख दें। आप कभी-कभी ये उपाय कर सकते हैं, लेकिन इसे अपनी आदत न बनाएं।
-1775886665009.jpg)
वास्तु का जरूरी नियम
वास्तु शास्त्र में रसोई से संबंधित कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं, जिसका ध्यान रखने पर आप वास्तु दोष से बचे रहते हैं। रसोई के लिए वास्तु का एक जरूरी नियम यह है कि पानी और आग कभी भी एक-दूसरे के पास नहीं होने चाहिए। यह सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। इसलिए किचन में पानी से संबंधित चीजें जैसे सिंक और आग से जुड़ी चीजें जैसे चूल्हा आदि एक-दूसरे से दूर होने चाहिए।
ये छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में चाकू-छुरी जैसी नुकीली चीजों को हमेशा ढककर या इस तरीके से रखना चाहिए कि रसोई में घुसते ही उनपर किसी की नजर न पड़े। साथ ही आपका किचन हवादार होना चाहिए, जिसमें रोशनी की भी अच्छी व्यवस्था हो। इसके साथ ही किचन में कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े नहीं रखने चाहिए। यह नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
खबरें और भी

(Picture Credit- AI Generated)
इसी तरह रसोई में टूटे या चटके हुए बर्तन व खराब पड़े इलैक्ट्रॉनिक सामान को भी नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी सेहत और सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है, जिससे घर में सुख-शांति आती है।
यह भी पढ़ें - 3 रोटियां परोसने की गलती कहीं छीन न ले घर की सुख-शांति, नोट करें भोजन से जुड़े ये जरूरी नियम
यह भी पढ़ें - क्या आप भी कर रहे हैं वास्तु और फेंगशुई को एक समझने की गलती, यहां पढ़ें इनके बीच का अंतर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।