Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Upay: भूलकर भी इन तस्वीरों को न बनाएं अपने फोन का वॉलपेपर, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 11:50 AM (IST)

    Vastu Upay वास्तु नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही परिवार में कल ...और पढ़ें

    Vastu Upay: भूलकर भी इन तस्वीरों को न बनाएं अपने फोन का वॉलपेपर, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन
    Vastu Upay: भूलकर भी इन तस्वीरों को न बनाएं अपने फोन का वॉलपेपर, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

    HighLights

    1. मोबाइल और इंटरनेट के बिना जीवन नीरस है।
    2. पितरों की तस्वीर को बार-बार देखने से मन दुखी होता है।
    3. वॉलपेपर में सूखे पेड़ की तस्वीर न लगाएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Upay:  सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है। कुल मिलाकर कहें तो वास्तु दोष लगने पर व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कई तस्वीरों को मोबाइल के वॉलपेपर पर लगाने की मनाही है। अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    ये भी पढ़ें- Love Marriage Ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग

    • हिंसक जानवरों की तस्वीर भी भूलकर फोन के वॉलपेपर में न लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति की मन स्थिति उग्र हो जाती है। इससे घर में दुख और क्लेश की स्थिति पैदा होती है। इसके लिए हिंसक जानवरों को फोन के वॉलपेपर पर न लगाएं।
    • कुछ लोगों की आदत होती है कि वे भूत-प्रेत की तस्वीर को फोन के वॉलपेपर में लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि ऐसा करना शुभ नहीं होता है। इससे मन में नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके लिए भूलकर भी भूत-प्रेत की तस्वीर को फोन के वॉलपेपर में प्रयोग न करें।
    • फोन के वॉलपेपर में युद्ध की तस्वीर न लगाएं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति रहती है। इसके लिए गलती से भी युद्ध की तस्वीर फोन के वॉलपेपर पर न लगाएं।
    • कई लोग अपने वॉलपेपर पर ताजमहल की तस्वीर लगते हैं। ताजमहल प्रेम का प्रतीक है, लेकिन फोन पर कब्र की तस्वीर लगाने की मनाही है। इस प्रकार की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक शक्ति का संचार होता है।

    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।