घर की सफाई में करते हैं पुराने कपड़े का इस्तेमाल? ये आदत तरक्की में डाल सकती है रुकावट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराने कपड़ों का पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और यह शनि व राहु से संबंधित होता है। यह आदत घर की तरक्की और ...और पढ़ें
-1784001669897_m.webp)
पुराने कपड़े से पौंछा लगाने के नुकसान (Picture Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों को हम फेंकने की बजाए दोबारा इस्तेमाल में ले लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे घरों में किसी भी चीज को खराब नहीं माना जाता है, लेकिन फटे पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें अगर आप पौछा बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके घर के वास्तु को खराब कर सकती हा। साथ ही जीवन और भाग्य पर सीधा प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं पुराने कपड़ों को पौछा बनाकर इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
फटे पुराने कपड़ों का शनि और राहु से होता है संबंध
हम सभी के घरों में फटे पुराने कपड़े होते ही हैं, जिन्हें किसी न किसी अन्य काम के लिए रख दिया जाता है। इसके बाद इसे घर के कामों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार, फटे-पुराने कपड़ों का संबंध शनि और राहु से होता है। शनिदेव को अनुशासन प्रिय होता है, जबकि राहु नकारात्मक ऊर्जा और भ्रम का कारक माना जाता है।
जब भी हम फटे-पुराने कपड़ों का उपयोग फर्श को साफ करने में करते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में और ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से घर में परेशानियों का वास होता है। वास्तु के अनुसार, अगर हम फर्श को फटे-पुराने कपड़ों से साफ करते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि हम लक्ष्मी का अनादर कर रहे हैं, जो बिल्कुल सही नहीं होता है।
फटे-पुराने कपड़ों के इस्तेमाल से बढ़ता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार
पुराने कपड़ों में हमारी ऊर्जा होती है। जब हम उन कपड़ो को फर्श पर इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्थिति में हम अपनी ऊर्जा को खराब कर रहे होते हैं, जिससे हमें स्वास्थ्य से जुड़ी हानि भी हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच बेचैनी और तनाव बढ़ता है। इसी के कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हुई नजर आती है।
खबरें और भी
घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए चुने सही चीज
अगर आप चाहते हैं कि घर में किसी भी तरह से परेशानी न बड़े, तो ऐसे में आप फटे-पुराने कपड़ों को इस्तेमाल करने की बजाए साफ और नए कपड़ों का इस्तेमाल करें। वहीं पुराने कपड़ों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें, ताकि उसका इस्तेमाल पहनने में किया जा सके न कि फर्श को साफ करने में किया जाए। इससे आपकी ऊर्जा भी बची रहेगी और नकारात्मकता दूर रहेगी।
यह भी पढ़ें- घर की खुशहाली की चाबी मानी जाती है मिट्टी की गुल्लक, बदल सकती है आर्थिक स्थिति
यह भी पढ़ें- क्यों शुभ माना जाता है घर के बाहर श्री लिखना? यहां पढ़ें सिंदूर के इस उपाय से जुड़ा धार्मिक महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।