Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: क्या होता है बुरे सपने आने का कारण, इन उपायों से मिल सकता है छुटकारा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 12:57 PM (IST)

    Bad Dreams सपनों का भी एक शास्त्र होता है जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। इसके अनुसार सपने में दिखने वाली वस्तुएं या घटनाएं व्यक्ति के भविष्य को लेकर ...और पढ़ें

    Dream Astrology क्या होता है बुरे सपने आने का कारण।
    Dream Astrology क्या होता है बुरे सपने आने का कारण।

    HighLights

    1. सपनों के शास्त्र को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है।
    2. सपने देते हैं भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत।
    3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना हमारे भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संदेश देता है। कई लोगों को बुरे सपने आते हैं जिसके कारण वह डरकर आधी नींद से उठ जाते हैं। यह समस्या व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालती है। आइए जानते हैं बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय।

    बुरे सपने आने का कारण

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिस्तर में बैठकर भोजन करने की आदत को सही नहीं माना गया है। ऐसा करने पर आपको बुरे सपनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं। पितृ दोष के कारण भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसलिए कुंडली की जांच जरूर कराएं।

    बुरे सपनों के उपाय

    अगर किसी व्यक्ति को लगातार इस प्रकार के अशुभ सपने आ रहे हैं तो प्रातः उठकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करना चाहिए। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बच सकते हैं।

    हनुमान चालीसा का पाठ

    लगातार बुरे सपने आने पर रोजाना सुबह स्नान करने के बाद संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे बुरे सपनों से राहत मिलती है। आप चाहे तो सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    फिटकरी का उपाय

    बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का ये उपाय काफी फायदेमंद साबित होता है। बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में थोड़ी-सी फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से आपको धीरे-धीरे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

    कमरे में जलाएं कपूर 

    रात को सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जिससे नींद भी अच्छी आती है और बुरे सपने आने की समस्या भी दूर हो जाती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'