Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Feng Shui Laughing Buddha: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुशियों से भर जाएगा घर

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:53 PM (IST)

    Feng Shui Tips in hindi चाइनिज वास्तु शास्त्र को फेंगशुई के नाम से जाता है। घर में फेंगशुई के नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि बन ...और पढ़ें

    Laughing Buddha फेंगशुई के अनुसार घर में रखें लाफिंग बुद्धा।
    Laughing Buddha फेंगशुई के अनुसार घर में रखें लाफिंग बुद्धा।

    HighLights

    1. एक प्राचीन चाइनिज पद्धति है फेंगशुई।
    2. फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को माना गया है शुभ।
    3. फेंगशुई टिप्स अपनाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Laughing Buddha For Home: कई परिवारों में फेंगशुई सिद्धांतों का पालन किया जाता है। आपने कई लोगों को अपने घर व अपने ऑफिस डेस्क पर लाफिंग बुद्धा रखते देखा होगा। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में इसे बहुत-ही शुभ माना गया है। इसे घर में एक सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। तो चलिए जानते हैं लाफिंग बुद्धा रखने की सही जगह।

    कौन हैं लाफिंग बुद्धा

    चीनी मान्यताओं के अनुसार, जापान के होतेई, महात्मा बुद्ध के शिष्यों में से एक थे। जब उन्हें बुद्ध द्वारा आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई, तो वह जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों को हंसाना और खुश रखना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। इस तरह उन्हें लाफिंग बुद्धा से नाम से जाना जाने लगा।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Job: नौकरी की समस्या को खत्म करेंगे वास्तु के ये उपाय, करियर में मिलेगी सफलता

    बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

    फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को मुख्य द्वार के ठीक सामने लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस मूर्ति को मुख्य द्वार पर इस तरह लगाएं कि दरवाजा खुलते ही सबसे पहले लाफिंग बुद्धा की मूर्ति दिखाई दे। इस तरह लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं श्रीराम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    ऐसी होनी चाहिए मूर्ति

    घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति की ऊंचाई 30 इंच से ज्यादा और साढ़े 32 इंच से कम होनी चाहिए। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ति की कम से कम आठ अंगुल की होनी चाहिए। इससे ज्यादा बड़ी या ज्यादा छोटी मूर्ति शुभ नहीं मानी गई।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'