Feng Shui Tips: ऐसा होना चाहिए आपका मेनडोर, ताकि सिर्फ पॉजिटिविटी ही आए अंदर
फेंगशुई में घर के मुख्य द्वार को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह ऊर्जा का प्रवेश द्वार (माउथ ऑफ ची) भी है। ऐसे में आपको मुख्य द्वार से जुड़े हुए ...और पढ़ें

Feng Shui tips for main door (Picture Credit: Freepik)
HighLights
चीनी वास्तु शास्त्र है फेंगशुई
ऊर्जा को दिया गया है विशेष महत्व
मुख्य द्वार को लेकर बताए हैं कुछ नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई (Feng Shui Tips) एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें ऊर्जा (Chi) को संतुलित रखने के बारे में बताया गया है। अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और बरकत चाहते हैं, तो फेंगशुई नियमों का ध्यान जरूर रखें। इससे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बरकरार रहता है। चलिए जानते हैं घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ फेंगशुई टिप्स।
जरूर रखें इन बातों का ध्यान
फेंगशुई के अनुसार, मुख्य द्वार घर की उत्तर, पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखना चाहिए। साथ ही आपका मुख्य द्वार खुला होना चाहिए, यानी यहां पर रोशनी व हवा पर्याप्त मात्रा में हो। साथ ही मुख्य द्वार पर चौखट बनवाना भी शुभ माना गया है।
-1773549767127.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
इन चीजों से करें सजावट
फेंगशुई के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए आप दरवाजे (Main Door) पर या खिड़कियों के पास विंड चाइम (Wind Chimes) लगा सकते हैं। इससे नेगेटिविटी कम होती है। साथ ही आप द्वार के दोनों तरफ तुलसी का पौधा या मनी प्लांट रख सकते हैं। फेंगशुई में लाल, भूरे या सुनहरे रंग का मुख्य द्वार शुभ माना गया है।
-1773549626008.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
भूल से भी न करें ये गलतियां
फेंगशुई के नियमों के मुताबित आपका मेन गेट जर्जर हालात में नहीं होना चाहिए और न ही मेन गेट टूटी हुई होनी चाहिए। मुख्य द्वार पर फालतू का सामान जैसे जूते-चप्पलों का ढेर और कबाड़ आदि इकट्ठा करने बचें। क्योंकि ये चीजें सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश होने से रोकती हैं।
खबरें और भी
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका दरवाजा खुलते व बंद होते समय आवाज न करे। इन सभी नियमों का पालन करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: आज ही घर में लगाएं ये खास तस्वीरें, फेंगशुई से जानें सही दिशा और लाभ
यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार, इन चीजों से सजाएं अपना घर, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि और बरकत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।