Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर आज ही लगाएं 4 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 06:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ शुभ पौधे लगाने से सुख-समृद्धि आती है। तुलसी, शमी, मनी प्लांट और जेड प्लांट जैसे पौधे नकारात्मक ऊर्ज ...और पढ़ें

    इन पौधों को लगाने से घर में होगा सुख-शांति का वास (Image Source: AI-Generated)

    इन पौधों को लगाने से घर में होगा सुख-शांति का वास (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कई खास नियम के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For Main Door) पर कुछ पौधों को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप भी सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर शुभ पौधे जरूर लगाएं। इस आर्टिकल में उन पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    तुलसी

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर के मुख्य पर तुलसी (Tulsi Plant) का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास सफाई वाली जगह पर ही होता है।

    शमी का पौधा

    इसके अलावा घर में मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना जाता है। पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाकर रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा।

    खबरें और भी

    मनी प्लांट

    वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी को दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    जेड प्लांट

    इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट को लगाना शुभ माना जाता है। इसको घर के मुख्य द्वार लगाने से धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में अधिक वृद्धि होती है। जेड प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • घर के मुख्य द्वार पर लगे पौधों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • अगर किसी से वजह से पौधा सुख या फिर मुरझा गया है, तो उसे हटा दें।
    • पौधों में रोजाना पानी दें।
    • पौधों के पास कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कपल फोटो, खुशहाल रिश्तों के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।