Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में आज ही स्थापित करें 5 शुभ मूर्तियां, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, चमकेगी तकदीर

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ शुभ मूर्तियों को सही दिशा में रखने से सुख-शांति, धन-समृद्धि और जीवन में सफलता आती है। आइए जानते हैं कि किन मूर्ति ...और पढ़ें

    ये मूर्तियां बदल देंगी आपके घर की एनर्जी (Image Source: AI-Generated)

    ये मूर्तियां बदल देंगी आपके घर की एनर्जी (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. गणेश मूर्ति उत्तर-पूर्व में रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है

    2. लाफिंग बुद्धा प्रवेश द्वार पर धन-सौभाग्य लाता है

    3. कामधेनु गाय परिवार में प्रेम और आर्थिक स्थिरता देती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ मूर्तियों को रखना अधिक शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मूर्तियों को घर की सही दिशा में रखने से सुख-शांति और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। अगर आप भी घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर में किन मूर्तियों को रखने से अच्छे दिन शुरू होंगे।

    vastu tips  (68)

    (Image Source: AI-Generated)

    भगवान गणेश

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं। इसलिए घर में गणेश जी की मूर्ति को रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, गणपति बप्पा की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी कामों में सफलता मिलती है।

    लाफिंग बुद्धा

    इसके अलावा घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को जरूर रखना चाहिए। इससे धन और सौभाग्य में अधिक वृद्धि होती है। इस मूर्ति को घर के अंदर प्रवेश द्वार के सामने रखनी चाहिए, जिससे घर में आने पर व्यक्ति की नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

    राधा-कृष्ण की मूर्ति

    घर में भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। प्रभु की मूर्ति को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    कामधेनु गाय

    वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को रखने से परिवार के लोगों का प्रेम और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। कामधेनु गाय की मूर्ति को घर में रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इससे सभी इच्छाएं जल्द पूरी होती हैं।

    हाथियों का जोड़ा

    वास्तु के अनुसार, घर में हाथियों का जोड़ा की मूर्ति को रखने से सौभाग्य, साहस और बुद्धि में अपार वृद्धि होती है। इसे घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ रखने शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में कोई भी टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्ति को रखने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ दूर होगा घर का वास्तु दोष, बस सही दिशा में रखें ये जादुई चीज, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: रात को सोने से पहले रसोई में इन चीजों को न छोड़ना क्यों माना जाता है जरूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।