Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Ke Niyam: घर के आंगन में किस दिन लगाएं तुलसी? मां लक्ष्मी भर देंगी आपकी खाली तिजोरी

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 12:32 PM (IST)

    सनातन धर्म में पूजनीय तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है। वास्तु के अनुसार, इसे गुरुवार, शुक्रवार या कार्तिक माह में लगाना शुभ होता है। उत्तर, उ ...और पढ़ें

    तुलसी लगाने के नियम (Image Source: AI-Generated)

    तुलसी लगाने के नियम (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. तुलसी लगाने हेतु गुरुवार, शुक्रवार और कार्तिक माह अत्यंत शुभ।

    2. उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में तुलसी पौधा लगाना फलदायी।

    3. तुलसी के पास साफ-सफाई रखें, जूते-चप्पल न रखें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की पूजा-अर्चना करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिन या गलत दिशा में तुलसी को लगाने से जीवन में वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तुलसी (Tulsi Vastu Tips) लगाने के लिए कौन-सा दिन है शुभ?

    किस दिन लगाएं तुलसी?

    • अगर आप घर में तुलसी लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी लगाने से परिवार के सदस्यों को जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
    • इसके अलावा तुलसी लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिनमां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन घर में तुलसी लगाने से आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
    • तुलसी लगाने के लिए कार्तिक माह को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में तुलसी पूजा करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस माह में तुलसी लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है।
    Tulsi puja vidhi

    (Image Source: AI-Generated)

    किस दिशा में लगाएं तुलसी?

    • घर में तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दिशा में तुलसी लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
    • इसके अलावा पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। 
    • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी को भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। इससे घर में वास्तु दोष की समस्या बन सकती है।

    तुलसी के नियम

    • तुलसी के पास भूलकर भी जूते-चप्पल या झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
    • इसके अलावा पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • रोजाना सुबह और शाम पौधे के देसी घी का दीपक जलाएं।
    • गंदे हाथों से तुसली को स्पर्श न करें।

    यह भी पढ़ें- Tulsi Ke Niyam: सूखी हुई तुलसी से जरूर करें ये काम, नहीं लगेगा दोष, आएगी खुशहाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।