Tulsi Plant: कंगाली की वजह बन सकता है गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा, यहां पढ़ें सही वास्तु नियम
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को विशेष महत्व दिया गया गया है। धार्मिक मान्यता के असुसार, तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जात ...और पढ़ें

Tulsi Ke Niyam: कहां लगाएं तुलसी का पौधा? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में तुलसी (Vastu Tips For Tulsi) का पौधा होता है। उस घर में सुख-शांति बनी रहती है। रोजाना तुलसी पूजा करने से साधक के पापों का नाश हो जाता है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपने तुलसी का पौधा गलत दिशा (Tulsi Plant Best Direction) में लगाया है, तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि किस दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
-1768799494797.jpg)
भूलकर भी न लगाएं इस दिशा में तुलसी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा पितरों की होती है। इसलिए तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में तुलसी को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और पूजा सफल नहीं होती है। साथ ही आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए तुलसी को लगाने से पहले सही दिशा जरूर जान लें।
कौन-सी दिशा में लगाएं तुलसी
वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी लगाने से धन, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस दिशा में देवताओं का स्थान माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
खबरें और भी
इस दिन लगाएं तुलसी
अगर आप घर में तुलसी लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि गुरुवार भगवान विष्णु शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन तुलसी लगाने से शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। कार्तिक का महीना भी तुलसी लगाने के लिए उत्तम होता है। बता दें कि तुलसी को सोमवार, रविवार और एकादशी के दिन लगाने से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- तुलसी के पौधे के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास सफाई वाली जगह पर ही होता है।
- तुलसी के पास रोजाना सुबह और शाम देसी घी का दीपक जलाएं।
- पौधे के पास जूते-चप्पल न रखें। साथ ही कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- तुलसी का पौधा सूख गया है? तो भूलकर भी न करें ये गलती, जानें विसर्जन के सही नियम और विधि
यह भी पढ़ें- Magh Month 2026: माघ माह में रोजाना करें तुलसी मंत्र का जप, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।