Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा, बनने लगेंगे तरक्की के योग

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:52 PM (IST)

    आपने कई लोगों को घर में लाफिंग बुद्धा रखते हुए देखा होगा। यह केवल सजावट के उद्देश्य से नहीं रखे जाते बल्कि फेंगशुई की दृष्टि से घर में इनकी मूर्ति रखन ...और पढ़ें

    Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार यहां रखें लाफिंग बुद्धा।
    Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार यहां रखें लाफिंग बुद्धा।

    HighLights

    1. चाइनीज वास्तु शास्त्र को कहा जाता है फेंगशुई।
    2. फेंगशुई टिप्स से अच्छा बना रहता है घर का माहौल।
    3. फेंगशुई के अनुसार रखें घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई, असल में चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसका कई लोग अपने घरों में पालन भी करते हैं। इसके अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में हमेशा सुख-शांति का वास बना रहता है। व्यक्ति को करियर में भी तरक्की मिलने लगती है। बस इसके लिए आपको सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी है, तभी आपको यह लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।

    यहां जरूर रखें

    फेंगशुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है और बरकत भी होती है। वहीं आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को मुख्य द्वार के सामने भी रख सकते हैं। इस दौरान मूर्ति का चेहरा द्वार के सामने ही होना चाहिए। इसी के साथ आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम में भी रख सकते हैं, इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है।

    यहां न रखें मूर्ति

    लाफिंग बुद्धा को चीनी देवता माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को कभी भी रसोई घर, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। साथ ही इन्हें पूजा स्थल पर नहीं रखना चाहिए, न ही इनकी पूजा की जाती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu tips: घर के इन स्थानों पर रखें कान्हा जी का प्रिय मोर पंख, दिन रात होगी तरक्की

    ऐसी मूर्ति रखने से मिलता है लाभ

    टोपी पहने हुए लाफिंग बुद्धा को आनंद और खुशी का प्रतीक माना जाता है। वहीं सीधे हाथ में सोने की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ अगर आप घर में पीठ पर सोने का थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लाते हैं, तो इससे समृद्धि बनी रहती है। आप घर में बैठे हुए लाफिंग बुद्धा भी रख सकते हैं, क्योंकि इन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गणेश जी की मूर्ति दूर कर सकती है बड़े-से-बड़ा वास्तु दोष, जानिए कैसे?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।